Health Tips : क्या आपको भी होती है हाथ और पैर में झुनझुनाहट? ये काम न किया तो नसें हो जाएंगी डैमेज

On: October 14, 2026 9:23 PM
Follow Us:

Last Updated:

Nerve Damage Reason : क्या आप भी हाथ-पैर में झुनझुनाहट, जलन या सुन्नपन को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसा करना भारी पड़ सकता है. अगर समय रहते इसके कारणों का पता नहीं लगाया गया, तो नसों को नुकसान पहुंच सकता है. लोकल 18 से फरीदाबाद के डॉ. निशांत बताते हैं कि डायबिटीज में ब्लड शुगर बढ़ना नसों के लिए घातक है. इसकी शुरुआत अक्सर पैरों की उंगलियों में जलन से होती है. झुनझुनाहट के साथ मांसपेशियों में भी अकड़न आ सकती है. डॉ. निशांत कहते हैं कि पैरों में सुन्नपन होने से छोटी-मोटी चोट या खरोंच का पता नहीं चलता, जिससे घाव होने का खतरा बढ़ जाता है. झुनझुनाहट की वजह जानने के लिए ब्लड शुगर और विटामिन B12 के स्तर की जांच कराई जा सकती है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

फरीदाबाद. हाथ-पैर में झुनझुनाहट, जलन या सुन्नपन को अक्सर लोग सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन कई बार यह परेशानी शरीर में विटामिन की कमी या डायबिटीज का संकेत हो सकती है. समय रहते इसके कारण का पता नहीं लगाया जाए, तो नसों को नुकसान पहुंच सकता है. लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहने से नसों को स्थायी नुकसान होने का खतरा भी रहता है. लोकल 18 से फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल के एंडोक्राइनोलॉजी और डायबिटीज विभाग के प्रोफेसर डॉ. निशांत रायजादा बताते हैं कि हाथ-पैर में झुनझुनाहट होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. इनमें डायबिटीज, विटामिन B12 की कमी और ज्यादा शराब का सेवन प्रमुख हैं. विटामिन B12 नसों के सही काम करने के लिए जरूरी है. इसकी कमी से झुनझुनाहट के साथ सुन्नपन भी हो सकता है.

रात में ज्यादा खतरनाक

डॉ. निशांत बताते हैं कि डायबिटीज में ब्लड शुगर बढ़ने से नसों को नुकसान पहुंच सकता है. इसकी शुरुआत अक्सर पैरों की उंगलियों में जलन से होती है. धीरे-धीरे यह परेशानी पैरों में ऊपर की तरफ बढ़ सकती है. इसके बाद सुन्नपन होने लगता है और गंभीर स्थिति में हाथों की उंगलियां भी प्रभावित हो सकती हैं. अगर रात के समय पैरों में ज्यादा जलन होती है, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. झुनझुनाहट के साथ मांसपेशियों में भी अकड़न आ सकती है.

डॉ. निशांत बताते हैं कि डायबिटीज नसें मांसपेशियों को काम करने में मदद करती हैं. ऐसे में नसों में परेशानी होने पर मांसपेशियों में अकड़न और कमजोरी भी हो सकती है. पैरों में सुन्नपन होने से छोटी-मोटी चोट या खरोंच का पता नहीं चलता, जिससे घाव होने का खतरा बढ़ जाता है. मालिश करने से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है, लेकिन समस्या का सही इलाज कराने के लिए जांच और डॉक्टर की सलाह जरूरी है. डॉ. निशांत कहते हैं कि झुनझुनाहट की वजह जानने के लिए ब्लड शुगर और विटामिन B12 के स्तर की जांच कराई जा सकती है. जरूरत पड़ने पर अन्य बीमारियों की जांच भी जरूरी है. अगर डायबिटीज के कारण परेशानी हो रही है, तो शुगर कंट्रोल करें. विटामिन की कमी होने पर डॉक्टर की सलाह से उसका इलाज किया जा सकता है.

क्या खाएं, क्या ज्यादा जरूरी

डॉ. निशांत बताते हैं कि हेल्दी डाइट में फल और सब्जियां शामिल करें. रोजाना व्यायाम करें, वजन नियंत्रित रखें और समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच कराएं. खासकर 40 साल से अधिक उम्र के लोगों को शुगर की जांच पर ध्यान देना चाहिए. शराब के सेवन से भी बचना चाहिए. अगर झुनझुनाहट लगातार बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

फरीदाबाद में पति-पत्नी ने बनाई ऐसी दुर्गा प्रतिमा, कीमत 2 लाख, गाजियाबाद से लेने पहुंचे लोग

पठानकोट में आंधी-बारिश के बीच 200 फीट ऊंचे टावर पर 50 दिन तक डटे रहे दो बुजुर्ग, जिद के आगे झुका प्रशासन

क्या IITian बाबा की मौत हो गई और होटल में मिली लाश? बदल गया अभय सिंह ग्रेवाल का पूरा लुक, सच जानें

मुरथल में सुखदेव ढाबे पर खाना खाकर घर लौट रहे थे, रास्ते में खराब कार को धक्का देते वक्त कैंटर ने रौंदा, दो युवकों की मौत

बेटा रेलवे में और सैलरी 1 लाख, लेकिन मां वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर.. जानिए क्या है राजकुमारी देवी की कहानी

फरीदाबाद के होटल में 3 से प्रेमी संग रुकी थी युवती, दरवाजा खुला देख अंदर झांके कर्मचारी तो उड़ गए होश, फंदे पर लटकी थी अदिति