Last Updated:
Yamuna Nagar Azgar Rescue: हरियाणा के यमुनानगर में एक खंडहर मकान के रोशनदान में 11 फीट लंबा अजगर 10 दिन तक फंसा रहा. वाइल्डलाइफ विभाग की टीम ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के बाद कलेसर के जंगलों में छोड़ा गया है.
सूचना मिलने पर वाइल्डलाइफ विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला.
यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर के साढौरा क्षेत्र के गांव नाग्गल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक खंडहर मकान के रोशनदान में 11 फीट लंबा अजगर करीब 10 दिन तक फंसा रहा. रोशनदान की लोहे की ग्रिल अजगर के पेट में करीब 3 इंच तक घुस गई थी, जिससे वह बाहर नहीं निकल पा रहा था.
सूचना मिलने पर वाइल्डलाइफ विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि करीब 11 फीट लंबा अजगर मकान के रोशनदान में फंस गया था. इस दौरान रोशनदान में लगी लोहे की ग्रिल उसके पेट में करीब 3 इंच तक घुस गई. चोट लगने के कारण अजगर कई दिनों तक वहीं फंसा रहा और बाहर निकलने में असमर्थ था.
लोहे की ग्रिल अजगर के पेट में करीब 3 इंच तक घुस गई थी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…





