Nayab Singh Saini Rakhigarhi Visit : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राखीगढ़ी संग्रहालय से ई-कार्ट में सवार होकर पहुंचेंगे महोत्सव स्थल
क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध संस्कृति और प्राचीन सभ्यता को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि महोत्सव में आने वाले प्रत्येक अतिथि और पर्यटक को बेहतर सुविधाएं मिलें तथा सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित हों। उन्होंने कहा कि महोत्सव को लेकर राखीगढ़ी सज-धज कर तैयार है और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंतरराष्ट्रीय राखीगढ़ी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में हेलीपैड बनाया गया है। उनके आगमन से लेकर महोत्सव स्थल तक पहुंचने और विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। मुख्यमंत्री राखीगढ़ी संग्रहालय से ई-कार्ट में सवार होकर महोत्सव स्थल तक पहुंचेंगे।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन, ई-कार्ट के आवागमन और समारोह स्थल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच कर ली जाए। सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और अतिथियों की सुविधा से जुड़े प्रबंधों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार कार्य करें और आपसी तालमेल बनाए रखते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू रखना सुनिश्चित करें।
Archaeological Heritage
मुख्यमंत्री महोत्सव के शुभारंभ के उपरांत कृत्रिम उत्खनन गतिविधि में भाग लेंगे। इसके अलावा वे महोत्सव में लगाई जाने वाली विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन करेंगे और अन्य गतिविधियों में भी शामिल होंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से राखीगढ़ी की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्ता के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित किया गया है। महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को प्राचीन सभ्यता, पुरातात्विक विरासत और स्थानीय संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिलेगा।
उपायुक्त राहुल नरवाल ने समारोह स्थल पर पर्यटकों और आगंतुकों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल, साफ-सफाई, आवागमन और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि किसी भी आगंतुक को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं निर्धारित योजना के अनुरूप रहें और प्रत्येक विभाग अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय राखीगढ़ी महोत्सव ऐतिहासिक धरोहर को व्यापक पहचान दिलाने, क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सामने लाने और पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम विकास यादव, सीटीएम हिमांशु चौहान, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।











