करनाल में युवक को चाकू से गोदा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

On: October 19, 2026 4:52 AM
Follow Us:

crime news 2

Haryana News: करनाल जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जुंडला और नरूखेड़ी गांव के बीच रजवाहे के पास 19 वर्षीय युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया। हमले में नरूखेड़ी निवासी सचिन नरवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले जिला नागरिक अस्पताल करनाल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सचिन नरवाल जुंडला और नरूखेड़ी गांव के बीच रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान करीब आठ युवकों ने उसे घेर लिया और चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके पेट, बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर करीब छह वार किए।

हमले की वजह स्पष्ट नहीं

हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर घायल के परिजन जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार, सचिन अभी पढ़ाई कर रहा है। फिलहाल हमले के पीछे किसी पुरानी रंजिश या विवाद की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

मेडिकल कॉलेज रेफर

युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की दो टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमला किस कारण हुआ और इसमें कौन-कौन शामिल थे, इसका पता घायल के बयान और जांच के बाद ही चल सकेगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

अंबाला में महिला को साइबर ठग ने लगाया 3.5 लाख का चूना, Google से लिया था हेल्पलाइन नंबर, मोबाइल हैक कर वारदात

डिजिटली रेप करता था पिता, काउंसलिंग वाली मैम से बेटी ने बताया खौफनाक सच, कैसे गहराया शक

झूला लगाने की नहीं मिली मंजूरी, ट्रॉलियों में बंधा सामान, 15 दिन से बेहाल 200 मजदूर परिवार

घूमेगी ढाल, चलाएगा तलवार…फरीदाबाद में ऐसा होगा 80 फीट का दशानन, नौ पीढ़ियों से रावण का पुतला बना रहे स्वराज अहमद

Farming Subsidy : सर्दियों में उगाना चाहते हैं खीरा-तरबूज? ये ट्रिक किसानों के लिए वरदान, आधा खर्च देगी हरियाणा सरकार

Dharm Astha : क्या आपके घर के मंदिर में भी फटी पुरानी धार्मिक किताबें? 99% लोग कर बैठते हैं गलती