Haryana Corona Update: हरियाणा में कोरोना केस बढ़े, इन ज़िलों में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज

On: June 3, 2025 6:55 AM
Follow Us:
Haryana Corona Update

Haryana Corona Update: हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। सोमवार को लिए गए 279 सैंपलों में से 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिवपाई गई है। गुरुग्राम और करनाल में सबसे अधिक 5-5 केस, फरीदाबाद में 4, अंबाला में 2 और झज्जर व सोनीपत में 1-1 मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक कुल 70 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 26 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं कराना पड़ा है — सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं।


जिलेवार कोरोना की स्थिति (2 जून 2025 तक)

जिलानए पॉजिटिव केससक्रिय केसअब तक कुल मरीजठीक हुए मरीज
गुरुग्राम5162812
फरीदाबाद4102111
करनाल59112
अंबाला2220
सोनीपत1110
पंचकूला0440
हिसार0110
यमुनानगर0011
कुल18447026

किस जिले में कितने केस?


क्या है राहत की बात?

  • अभी तक किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं पाई गई है।

  • सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं।

  • संक्रमण दर अभी भी नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता जरूरी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now