सोनीपत में नेशनल हाईवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 युवकों को मारी गोली

On: November 1, 2026 2:19 AM
Follow Us:

crime logo 3

Haryana News: सोनीपत से शनिवार को एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। एनएच-44 पर प्रीतमपुरा के पास दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया है। दो-तीन कारों में सवार होकर आए हमलावरों ने युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए।

दोनों युवक हुए घायल

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान गांव तेवड़ी निवासी राहुल और दिल्ली के नरेला स्थित संजय नगर निवासी सुनील के रूप में हुई है। राहुल के हाथ में गोली लगी है, जबकि सुनील की कमर में गोली लगी है। हमले को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर फरार हो गए।

हमलावरों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वारदात के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन 1 मई को रोहतक में निकालेंगे विशाल पदयात्रा, विपक्ष के खिलाफ हुंकार

Vastu Tips : अलमारी की दिशा बदलते ही बदल जाएगी किस्मत, वास्तु शास्त्र में बताई गई ऐसी ट्रिक, फरीदाबाद के पंडित जी से जानिए

‘7 साल से कम को नहीं मिलती सजा’, पंचकूला में बच्ची पर हमले का जिम्मेदार कौन? फरीदाबाद के वकीलों से जानिए

एक समय था जब मान ली थी हार, फिर… कुश्ती विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली मनीषा की मां ने सुनाई संघर्ष की कहानी

Kal Ka Mausam 1 November | IMD Weather Alert | 60KMpH की हवाएं और झमाझम बारिश; 15 घंटों में पलटेगा UP-बिहार सहित 20 राज्यों का मौसम

महाराजा अग्रसेन को मिला था यह खास शुभ संकेत, फिर मां महालक्ष्मी की कृपा से अग्रोहा बना समृद्धि का प्रतीक