फूलों की माला और बैंड-बाजा… लौट आई पंचकुला की बहादुर बेटी, जिसको हैवानों की तरह बच्चे ने पीटा था

On: November 5, 2026 5:38 AM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा के पंचकुला में बीते 28 अक्टूबर को एक स्कूल में केजी की बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना ने हर किसी को झकझोर कर रखा दिया. हालांकि कई दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद बच्ची अब सकुशल घर वापस लौट आई है. बच्ची का स्वागत फूल-माला से किया गया है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

फूलों की माला, बैंड-बाजा... लौट आई बहादुर बेटी, जिसको बच्चे ने बेरहमी से पीटाZoom

पंचकुला में घायल बच्ची सकुशल वापस लौटी घर.

पंचकुलाः हरियाणा के पंचकुला में जिस बच्ची के साथ जुल्म की इंतहा हुई थी, वह बच्ची अब सकुशल अपने घर लौट आई है. बहादुर बच्ची का स्वागत फूल-माला और बैंड बाजे के साथ किया गया. बच्ची को स्वस्थ देख हर कोई खुश नजर आ रहा था. बच्ची के पिता तो भावुक भी हो गए. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. बेटी का पुनर्जन्म हुआ है. पूरी दुनिया की दुआएं उसके साथ थीं. पूरी दुनिया का शुक्रगुजार हूं. मैं तो थैंक्यू भी नहीं बोल सकता. बहुत लोगों ने दुआएं दीं मेरी बच्ची को. मेरी बेटी, सारी दुनिया की वजह से मेरी बेटी आज अच्छी है. आप लोग मिलकर दुआ करें थोड़ी बहुत कमी है ताकि ठीक हो जाए पूरी तरह. बस मैं यही चाहता हूं. बहुत-बहुत शुक्रिया, थैंक्यू. डॉक्टरों ने मेरी बेटी को अच्छे से हैंडल किया. और बहुत सभी ने मेरा साथ दिया है. देखिए सर अब मैं क्या बोलूं आपको. वो तो खुद नजर आ रहा होगा कि किसकी कमी है.’

क्लासरूम में बच्ची पर किया था जानलेवा अटैक
बता दें कि हरियाणा के पंचकूला में बीते 28 अक्टूबर को एक स्कूल की कक्षा के अंदर आठ वर्षीय लड़के ने छह साल की बच्ची पर कथित तौर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इसके बाद बच्ची को चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था. सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे घटना के कथित वीडियो में लड़का बच्ची के बाल पकड़कर उसका सिर बार-बार मेज पर पटकता दिखाई दे रहा था. वीडियो में बच्ची के फर्श पर गिरने के बाद लड़के कथित तौर पर उसे लात मारते और ईंट जैसी किसी वस्तु से उस पर हमला करते देखा जा सकता था.

आरोपित बच्चे की हो रही काउंसलिंग
पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमरिंदर सिंह ने पुष्टि की कि लड़के की उम्र आठ साल और बच्ची की उम्र छह साल है. घटना के कारण के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि लड़के की चिकित्सकीय स्थिति देखी जा रही है. उन्होंने कहा कि सात से 12 वर्ष की आयु के बच्चों से जुड़े मामलों में आकलन कराया जाता है और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गंभीर चोटों के कारण बच्ची को चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

OMG! जूस पीने पहुंचे एक ग्राहक के पैर लिपट गया अजगर, मनजीत बोला-नरम चीज का एहसास हुआ, फिर निकल गई चीख

किसी ने बनाए कैंडल, किसी ने मिट्टी के दीये…अंबाला के इन दिव्यांग बच्चों ने जीता दिल, कहा- ये हमारी 4 महीने की मेहनत

‘चुटकुला सुनाते वक्त मुंह से शराब की बदबू’, राहुल गांधी का सीएम भगवंत मान पर सीधा और बड़ा हमला

भिवानी टीचर हत्याकांडः CBI की क्लोजर रिपोर्ट खारिज, किसने काटी गर्दन, कैसे हुई मौत? अब भी सवाल बाकी

पंचकुला के बाद अब सोनीपत के स्कूल में खूनी खेल, जैकेट से सिर ढककर क्लासमेट्स ने की पिटाई, फट गया सिर

‘कोई ले नहीं रहा’, दिवाली पर इस बार कंबल खरीदने से क्यों कतरा रहे लोग? चिंता में डूबे फरीदाबाद के दुकानदार