12वीं में जिले की टॉपर, मां हाउसवाइफ, कौन हैं हिसार की कंशिका, जिन्होंने CA फाउंडेशन परीक्षा में देशभर में हासिल किया AIR-1

On: November 6, 2026 5:56 PM
Follow Us:

Last Updated:

CA Foundation Result: हिसार की कंशिका ने सीए फाउंडेशन परीक्षा में देशभर में एआईआर-1 हासिल किया है. उन्होंने 400 में से 361 अंक प्राप्त किए. अंशिका ने अपनी स्कूली पढ़ाई हिसार से की है.

कौन हैं हिसार की कंशिका, जिन्होंने CA फाउंडेशन परीक्षा में देशभर में किया टॉपZoom

कंशिका ने इस एग्जाम में 400 में से 361 अंक हासिल किया और 90.25% अंक लेकर टॉपर बनी.

विनोद सैनी

हिसार. हरियाणा की बेटी कंशिका ने चार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन परीक्षा में देशभर में टॉप किया है. शुक्रवार को परीक्षा का परिणाम जारी किया गया और कंशिका ने बाजी मारी. कंशिका ने इस एग्जाम में 400 में से 361 अंक हासिल किया और 90.25% अंक लेकर टॉपर बनी.

कंशिका ने बताया कि ने बताया कि उन्होंने हिसार के लाहोरिया विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की थी. उस दौरान उन्होंने कॉमर्स में 98 फीसदी से अधिक अंक लेकर अपने जिले में टॉप किया था. उनकी माता हाउस वाइफ हैं और पिताबिजनेस मैन हैं.

कंशिका ने बताया कि वह 12वीं के बाद से कोचिंग ले रही थी और रोजाना आठ से नौ घंटे पढ़ाई कर रही थी.

हिसार की चार्टर्ड अकाउंटेंट की संस्था एनआईआरसी ब्रांच ने इस उपलब्धि के लिए कंशिका को बधाई दी है. एनआईआरसी ब्रांच के चेयरमैन सीए अजय गोयल ने कहा कि कंशिका ने 361 अंक प्राप्त करके और देशभर में पहला रैंक हासिल करके परिवार व हिसार का नाम रोशन कर दिया है. उन्होंने बताया कि एनआईआरसी सीए की प्रैक्टिस करने वाले और सीए की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के हितों और मार्गदर्शन के लिए प्रतिबद्ध है. इसलिए समय-समय पर विभिन्न कार्यशालाएं व सेमिनार आयोजित करके सीए व सीए स्टूडेंट्स को निरंतर अपडेट किया जाता है.

गौर रहे कि भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए सीए फाउडेंशन पहला और शुरुआती स्तर इसमें 10वीं कक्षा पास करने के बाद प्रोविज़नल रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है, लेकिन परीक्षा में बैठने के लिए 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है. इसके लिए किसी भी स्ट्रीम कॉमर्स, साइंस या आर्ट्स के छात्र आवेदन कर सकते हैं.

  • रैंक – उम्मीदवार- शहर- प्राप्त अंक- प्रतिशत
  • AIR 1- कंसिका- हिसार -361/400 – 90.25%
  • AIR 1-महक गुप्ता- हैदराबाद- 361/400-90.25%
  • AIR 2- स्पर्श खंडेलवाल-अजमेर- 359/400- 89.75%
  • AIR 2- जे. जयंथ- चेन्नई- 359/400- 89.75%
  • AIR 3- वैभवी सिंहल – ग्वालियर – 358/400- 89.50%

उधर, कंशिका की सराहनीय उपलब्धि के लिए एनआईआरसी हिसार ब्रांच के वाइस चेयरमैन सीए विशेष भारद्वाज, सचिव सीए राजेश सिहाग, कोषाध्यक्ष सीए सुनील गोदारा, एनआईसीएएसए चेयरमैन सीए प्रतीक आर्य, एनआईआरसी हिसार ब्रांच के पूर्व चेयरमैन सीए अमन बंसल, कार्यकारी सदस्य सीए मुकुल मित्तल एवं एक्स ऑफिशियो सदस्य सीए अजीत सिंह चंदेल सहित तमाम पदाधिकारियों ने कंशिका व उसके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

रेवाड़ी में मनोज हत्याकांड के आरोपी बदमाशों का एनकाउंटर, पैर में लगी गोलियां, एएसआई की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली

हिमाचल को अगले 20 साल तक बिजली देंगे पंजाब-हरियाणा, SC ने खत्म किया दशकों पुराना क्लेश

दिवाली सेल में दुकानदार ने थमा दिया खराब सामान, घबराए नहीं, चुटकी में मिलेंगे पैसे वापस, जानिए कैसे

फरीदाबाद में युवक की पिटाई, महिला ने जूते से पीटा, थप्पड़ भी जड़े, वीडियो वायरल, पुलिस कर रही मामले की जांच

गुरुग्राम में दिवाली की लड़ी लगा रहा था BSF के DIG का बेटा, सोसाइटी की 10वीं मंजिल की बालकनी से गिरा, मौत

Delhi NCR Smog Break in Schools: दिल्ली-NCR में 15 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे? सर्वे में 53% पेरेंट्स की डिमांड- बच्चों को दें स्मॉग ब्रेक