Haryana News: बदरपुर बॉर्डर पर तेज रफ्तार ऑटो पलटा, पति की मौत; पत्नी और तीन बच्चे घायल

On: November 10, 2026 4:11 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में बदरपुर बॉर्डर के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के एंगल से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ऑटो सवार 25 वर्षीय जावेद की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, जावेद उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के नगला खीरी गांव का रहने वाला था। वह दिल्ली में रंगोली बेचने का काम करता था। रविवार को वह अपनी पत्नी बबली और तीन बच्चों के साथ गांव लौट रहा था। परिवार को गांव जाने के लिए बस पकड़नी थी। इसके लिए रविवार देर रात करीब 3 बजे उन्होंने बदरपुर बॉर्डर तक जाने के लिए ऑटो लिया था। परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि घर लौटने का यह सफर हादसे में बदल जाएगा।

लोहे के एंगल से टकराकर पलटा ऑटो

बताया जा रहा है कि बदरपुर बॉर्डर पार करते ही तेज रफ्तार ऑटो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। ऑटो सड़क किनारे लगे लोहे के एंगल से टकराया और पलट गया। हादसे में जावेद और उसके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय जावेद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी 23 वर्षीय पत्नी बबली, 12 वर्षीय बेटा आमीन और 7 और 4 साल की बेटियां जाफिया और जारा घायल हो गईं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now