Haryana News: पलवल में दीपावली की रात ढाबे पर युवक की गोली मारकर हत्या, खाना देने को लेकर हुआ था विवाद

On: November 10, 2026 9:13 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के पलवल में दीपावली की रात राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर हुड्डा चौक स्थित मिलन ढाबे पर खाना देने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया और युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बल्लभगढ़ की चावला कालोनी निवासी रोहित के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रोहित (22) दीपावली की रात अपने दोस्तों के साथ शहर के हुडा चौक स्थित मिलन ढाबे पर खाना खाने के लिए आया था। इस दौरान ढाबा कर्मियों ने उन्हें खाना देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर रोहित और ढाबा कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान ढाबा मालिक के साथी भी खाना खा रहे थे। आरोप है कि ढाबा मालिक के साथियों ने रोहित पर गोली चला दी। गोली सीधे रोहित के सिर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना के बाद आनन-फानन में घायल रोहित को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल भेज दिया है और इस घटना की जांच में जुट गई। 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now