हरियाणाः BJP के पूर्व मंत्री कुलदीप बिश्नोई का नए घर में गृह प्रवेश, रणजीत चौटाला ने ‘बुर्ज खलीफा’ से की तुलना, राजस्थानी शैली में बना, कितना आया खर्च?

On: November 11, 2026 1:12 PM
Follow Us:

Last Updated:

Kuldeep Bishnoi New House Cost: हरियाणा के आदमपुर में पूर्व मंत्री कुलदीप बिश्नोई के नवनिर्मित राजस्थानी शैली के महलनुमा आवास का गृह प्रवेश हुआ. इस मौके पर विशाल समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पचास हजार से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

कुलदीप बिश्नोई का नया घर, ‘बुर्ज खलीफा' से की तुलना, कितना खर्च आया?Zoom

. राजस्थान में राजा महाराजाओं की हेवली की शैली की तर्ज पर यह घर बनाया गया है.

विनोद सैनी

हिसार. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की ऐतिहासिक कर्मभूमि हिसार के आदमपुर मंडी में उनके बेटे और पूर्व मंत्री कुलदीप बिश्नोई ने अपना नया घर बनाया है और इसमें बुधवार को गृह प्रवेश किया गया है. राजस्थान में राजा महाराजाओं की हेवली की शैली की तर्ज पर यह घर बनाया गया है. इस घर को बनाने में करोड़ों रुपये की लागत आई है. हालांकि, सही मायने में कितना पैसा खर्च आया है, इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है.

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के नवनिर्मित राजस्थानी शैली के महलनुमा आवास का गृह प्रवेश समारोह बुधवार को आयोजित किया जा रहा है. यह स्थान केवल एक आवास नहीं, बल्कि दशकों से भजनलाल परिवार का जनसेवा केंद्र रहा है. इस ऐतिहासिक अवसर पर हिसार जिले सहित देशभर से लगभग 50 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है. कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं और जनता का प्यार उन्हें मिल रहा है. उनके दादा ने जनता का विकास किया.

पीले टेंट ने ताजा की हजकां दौर की पुरानी यादें

समारोह के लिए अनाज मंडी के सेड में लगाए गए पीले रंग के टेंट ने राजनीतिक गलियारों और समर्थकों में पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. पीला रंग कभी हरियाणा जनहित कांग्रेस हजकां के दौर में पार्टी का मुख्य प्रतीक व पहचान हुआ करता था. गृह प्रवेश समारोह में पीले रंग की सजावट को देखकर पुराने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. राजनीतिक पंडित यह कयास लगा रहे हैं कि भाजपा से अलग राह पकड़ चूके कुलदीप बिश्नोई कही दोबारा अपनी हजकां पार्टी तो खड़ी नहीं कर रहे हैं. उसी को लेकर आदमपुर मे शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now