Haryana News: 23 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, जाते-जाते 5 लोगों की जिंदगी में भर गया उजाला

On: November 18, 2026 2:58 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के रोहतक PGI में एक बार फिर सफलतापूर्वक अंगदान की प्रक्रिया पूरी हुई, जाते-जाते पांच लोगों को दे गया नई जिंदगी और नई रोशनी। 12 नवंबर को PGI में 23 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया था। सड़क हादसे में ट्रॉमा से ग्रसित युवक की हालत बेहद नाजुक थी। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद जब उसकी रिकवरी की कोई संभावना नहीं बची, तो निर्धारित मेडिकल प्रक्रिया के तहत उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया।

PGI की काउंसलिंग टीम और अधिकारियों ने युवक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें अंगदान के लिए प्रेरित किया। दुख की इस घड़ी में परिवार ने बड़ा दिल दिखाते हुए अंगदान की सहमति दी। युवक की एक किडनी फरीदाबाद में सुरक्षित रखी गई है, जबकि दूसरी किडनी कमांड हॉस्पिटल चंडीमंदिर को आवंटित की गई है। वहीं, लीवर गुरुग्राम के नारायणा हॉस्पिटल भेजा गया है और दोनों आंखों के कॉर्निया PGI रोहतक में ही प्रत्यारोपित किए जाएंगे। इस तरह युवक का अंगदान पांच लोगों के जीवन में नई उम्मीद लेकर आया है।

इस वर्ष सातवां अंगदान

PGI अधिकारियों के अनुसार, यह इस वर्ष का सातवां अंगदान है, जबकि संस्थान में अब तक कुल नौ अंगदान हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि अंगदान की प्रक्रिया में काउंसलिंग और परिवार को जागरूक करने की अहम भूमिका रहती है। इसके साथ ही अंगदान के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए जल्द ही जिला स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है, जिसके तहत हर जिले में टीम भेजकर लोगों को अंगदान के महत्व और इसके फायदों के बारे में बताया जाएगा। सोटो टीम को और मजबूत करने के साथ ही स्टाफ की भर्ती और मौजूदा कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने पर भी काम किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि एक परिवार के लिए यह बेहद दुखद क्षण होता है, लेकिन उसी परिवार का यह फैसला पांच अन्य लोगों के जीवन में खुशियां लौटा सकता है। अंगदान से बड़ा कोई दान नहीं है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 4 दिन घने कोहरे का अलर्ट, 17 से 20 नवंबर तक विजिबिलिटी होगी कम

Haryana News: हरियाणा में अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, कैमरे पकड़ेंगे गाड़ी का नंबर; सरकार का बड़ा फैसला

Viral News: 50 लाख का पैकेज छोड़ आध्यात्म की राह चुनेंगी गुरुग्राम की अक्षिता जैन, मां भी बनेंगी जैन साध्वी

Haryana News: हरियाणा में पात्र दुकानदारों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक, मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Haryana News: हरियाणा में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, अर्जुन चौटाला बोले- रोज हो रहे मर्डर, पुलिस भी नहीं सुन रही!

Haryana News: रोहतक में छठ पूजा के दौरान मारपीट और चाकूबाजी में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल