पानीपत में 6 साल पुराने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, शराब के ठेके के सेल्समैन की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार

On: November 18, 2026 5:01 PM
Follow Us:

Last Updated:

Panipat News: पानीपत पुलिस ने 6 साल पुराने ब्लाइंड मर्डर मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने शराब ठेके के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या की थी. पुलिस ने पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किया है.

पानीपत में 6 साल पुराने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, 2 आरोपी गिरफ्तारZoom

पानीपत. हरियाणा के पानीपत में पुलिस ने शराब के ठेके के सेल्समेन की हत्या मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया. छह साल पुराने ब्लाइंड मर्डर की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और कब्जे से एक देसी पिस्तौल 315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद करने में सफलता हासिल की है.

आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ भोला वासी गांव गंगाना, थाना बरोदा, जिला सोनीपत तथा हरकेश वासी गांव ढंराणा, थाना बेरी, जिला झज्जर के रूप में हुई है.

डीएसपी मुख्यालय पानीपत विकाश चहल ने बताया कि सीआईए-2 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव कैथ शाहपुर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस टीम द्वारा छह वर्ष पूर्व गांव पुठर स्थित शराब के ठेके के पास हुई सेल्समैन की हत्या के मामले की गहनता से जांच करते हुए इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में सफलता प्राप्त की है.

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी दीपक उर्फ भोला के खिलाफ हत्या, लूट, जानलेवा हमला, लड़ाई-झगड़े तथा आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं. वहीं आरोपी हरकेश के खिलाफ भी हत्या, लूट, डकैती तथा आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न मुकदमे दर्ज है. आरोपियो को माननीय अदालत मे पेश करके तीन दिन का रिमांड लिया गया. आरोपियों पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था. इस ब्लाइंड मर्डर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पर आईजीपी करनाल रेंज की ओर से 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था. सीआईए-2 की टीम ने लगातार प्रयास और गहन जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है.

गोली मारकर की थी हत्या

राजकुमार कादियान वासी गांव सिवाह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उन्होंने गांव पुठर में शराब का ठेका संचालित किया हुआ था. ठेके पर गोपाल शर्मा वासी गांव लोनार, जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) सेल्समैन के रूप में कार्यरत था. शिकायतकर्ता के अनुसार, दिसम्बर 2020 को रात उन्हें सूचना मिली कि गांव पुठर स्थित उनके शराब के ठेके के पास गली में अज्ञात व्यक्ति ने सेल्समैन गोपाल शर्मा को गोली मार दी है. सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, जहां पता चला कि गोली लगने से गोपाल शर्मा की मृत्यु हो गई है. शिकायत के आधार पर थाना इसराना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

फैक्ट्री में काम करते समय हुआ हादसा तो घबराएं नहीं, जानिए इलाज से लेकर मुआवजे तक के नियम

हरियाणााः पंचकूला अस्पताल में मरीज तड़फता रहा, नहीं मिला इलाज, 5 नर्सें और सिक्योरिटी गार्ड सस्पेंड, हड़ताल का ऐलान

यमुनानगर में पांच हजार रुपये के ईनामी बदमाश का एनकाउंटर, सरपंच के घर पर भी की थी फायरिंग

IIM Bangalore MBA Akshita Jain: IIM बेंगलुरु से MBA, 50 लाख की नौकरी छोड़ी, अब मां के साथ साध्वी बनेंगी अक्षिता

बच्ची पर ईंट से हमला करने वाले छात्र के बारे में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी बात जानकर हिल जाएगा दिमाग!

मार्कशीट में छोटी गलती भी बड़ा सिरदर्द, रुक जाएंगे कई काम, फरीदाबाद के वकील से जानिए सुधार कराने का पूरा तरीका