दूल्हे की कार को देना है खास लुक, 2 घंटे में पसंद के हिसाब से तैयार होगी गाड़ी

On: November 22, 2026 5:55 PM
Follow Us:

Last Updated:

Groom Car Decoration:  शादी का सीजन शुरू होते ही दूल्हे राजा की गाड़ियों को सजाने का काम भी जोर पकड़ने लगा है. विदाई के समय फूलों से सजी कार हर किसी का ध्यान खींचती है. कोई अपनी गाड़ी को गुलाब के फूलों से सजवा रहा है, तो कोई रिबन और चुनरी लगवाकर उसे खास लुक दे रहा है.

फरीदाबाद: शादी का सीजन शुरू होते ही दूल्हे राजा की गाड़ियों को सजाने का काम भी जोर पकड़ने लगा है. विदाई के समय फूलों से सजी कार हर किसी का ध्यान खींचती है. कोई अपनी गाड़ी को गुलाब के फूलों से सजवा रहा है, तो कोई रिबन और चुनरी लगवाकर उसे खास लुक दे रहा है. फरीदाबाद केचंदावली मोड़ पर इन दिनों गाड़ियों को सजाने वालों के पास भी लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है. इस बार शादी के सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाई जा रही है.

लोकल 18 की टीम ने फरीदाबाद के चंदावली मोड़ पर गाड़ी सजाने का काम करने वाले राजेंद्र से बातचीत की. राजेंद्र बताते हैं कि वह पिछले काफी समय से गाड़ियां सजाने का काम कर रहे हैं. शादी में दूल्हे की गाड़ी को सजाने के लिए लोग अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन बनवाते हैं. अभी ज्यादातर लोग सादा डिजाइन पसंद कर रहे हैं. इसमें गुलाब के फूल और चुनरी लगाकर गाड़ी सजाई जाती है. गाड़ी सजाने का खर्च आमतौर पर 1200 रुपये से 2500 रुपये तक आता है. अगर कोई ज्यादा सजावट करवाना चाहता है, तो उसके हिसाब से कीमत बढ़ जाती है. कुछ गाड़ियों को सजाने का खर्च 4 हजार रुपये तक भी पहुंच जाता है.

एक गाड़ी सजाने में लगते हैं करीब दो घंटे

राजेंद्र बताते हैं कि एक गाड़ी को सजाने में करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लग जाता है. वे चार लोग मिलकर यह काम करते हैं. जब कोई ग्राहक गाड़ी लेकर आता है, तो उसकी पसंद के हिसाब से फूल और दूसरी सजावट लगाते हैं. कई लोग साधारण सजावट करवाते हैं, जबकि कुछ लोग अपनी गाड़ी को अलग और आकर्षक दिखाना चाहते हैं. ऐसे में सजावट का खर्च भी उनकी पसंद पर निर्भर करता है. फूलों की व्यवस्था करने के लिए वे दिल्ली की गाजीपुर मंडी से सामान लेकर आते हैं. वहां से गुलाब और दूसरे जरूरी फूल खरीदकर लाते हैं.

दो हजार में भी म‍िलेगा लुुक

राजेंद्र बताते हैं कि पिछले साल शादी के सीजन में काम थोड़ा हल्का रहा था. इस बार शादियों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है, इसलिए उम्मीद है कि कारोबार भी अच्छा रहेगा. अभी लोग सीधे उनके पास गाड़ी लेकर आते हैं और अपनी पसंद का डिजाइन बताते हैं. वे उसी हिसाब से गाड़ी सजाकर तैयार कर देते हैं. कोई 2 हजार रुपये में सजावट करवाना चाहता है, तो किसी को 2500 या 4 हजार रुपये तक का डिजाइन पसंद आता है. अगर कोई ज्यादा फूल और दूसरी चीजें लगवाना चाहता है, तो 5 हजार या 10 हजार रुपये तक भी खर्च कर सकता है. यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि ग्राहक अपनी गाड़ी को किस तरह सजवाना चाहता है. शादी में दूल्हे की गाड़ी जितनी खूबसूरत दिखेगी, विदाई के समय उतनी ही लोगों की नजर पड़ेगी.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें