सास- बहू के बीच प्यार की गहराईयों को दर्शाता यह हरियाणवी गीत, आज भी लोगों के दिलों पर करता है राज

On: November 25, 2026 1:17 AM
Follow Us:

चंडीगढ़ | हरियाणा के गांवों में जब महिलाएं ढोलक और मंजीरे की थाप पर लोकगीत गाती हैं, तो सास- बहू के बीच प्यार की गहराईयों के बीच माहौल ही बदल जाता है। शादी-ब्याह से लेकर लेडीज संगीत और जागरण तक, कई पुराने गीत आज भी लोगों की जुबान पर हैं। ऐसा ही एक सदाबहार लोकगीत है, जिसके बोल हैं- ‘सासु बोली बहुअड़ तै, तू के ल्याई सै पीहर तै’। बता दें कि इस पारंपरिक हरियाणवी गीत में सास अपनी नई बहू से पूछती है कि वह मायके से क्या लेकर आई है।

Haryanvi Folk Song

इस पर बहू बड़े ही खूबसूरत अंदाज में अपनी चूंदरी का जिक्र करती है। खास बात यह है कि उसकी चूंदरी में सोने-चांदी या महंगे सामान की जगह देवी-देवताओं, भक्ति और अच्छे संस्कारों का वास बताया गया है।

बहू की चूंदरी

गीत में बहू कहती है कि उसकी चूंदरी में गौरी नंदन गणेश, मां शेरावाली, ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शंकर का वास है। इसके अलावा मां लक्ष्मी, गायत्री, पार्वती, राम-सीता और हनुमान जी का भी जिक्र आता है। इन पंक्तियों के जरिए बहू अपनी आध्यात्मिक संपन्नता दिखाती है। वह बताती है कि मायके से उसे केवल भौतिक सामान नहीं, बल्कि ईश्वर का आशीर्वाद और धार्मिक संस्कार मिले हैं।

छिपा स्पेशल मैसेज

आमतौर पर लोकगीतों में सास-बहू की नोकझोंक देखने को मिलती है, लेकिन यह गीत रिश्ते को एक अलग अंदाज में पेश करता है। इसमें बहू अपनी चूंदरी में सत्संग और सतगुरु के उपदेश का भी जिक्र करती है। संदेश साफ है कि इंसान की असली पूंजी उसके अच्छे विचार, संस्कार और गुरु से मिला ज्ञान हैं। आज यह लोकगीत गांवों की महिलाओं की मंडलियों के साथ-साथ सोशल मीडिया रील्स, लेडीज संगीत और माता की चौकी में भी सुनाई देता है। पारंपरिक हरियाणवी वेशभूषा में महिलाएं ढोलक की थाप पर इस गीत को गाती और वीडियो बनाती नजर आती हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now