Last Updated:
Sonipat Dowry Case: सोनीपत में दहेज में ब्रेजा कार मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस के सिपाही कुलदीप और दो बिचौलियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. दुल्हन के पिता की शिकायत पर सेक्टर 27 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हरियाणा के सोनीपत में अंतिम समय में बारात लौटाने को लेकर हुआ विवाद थम नहीं रहा है.
सोनीपत. हरियाणा में सोनीपत में दहेज में ब्रेजा कार मांगने के आरोपों के मामले में दूल्हे की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. इस संबंध में दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही कुलदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामला दुल्हन के पिता सुभाष की शिकायत पर सेक्टर 27 थाना में दर्ज किया गया है. मुख्य आरोपी के अलावा इस मामले में दो बिचौलियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार, शादी वाले दिन बारात लौटने और लड़की पक्ष से दहेज मांगने के गंभीर आरोप लगाए गए थे. इस मामले में पहले दोनों पक्षों को समझौते के लिए 2 दिन का समय दिया गया था. हालांकि, दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई, जिसके बाद यह कानूनी कार्रवाई की गई. दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद अब पुलिस की एफआईआर से इस पूरे मामले में एक नया मोड़ आ गया है. फिलहाल सोनीपत सेक्टर 27 थाना पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
एसीपी राजदीप मोर ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले में गहनता से जांच जारी है,दिल्ली पुलिस के जवान और अन्य के खिला.फ मामला दर्ज कर लिया गया है मामले में सभी पहलुओं के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.
कुलदीप ने आरोप नकारे
दिल्ली पुलिस के कॉन्सटेबल कुलदीप ने लड़की के पिता के आरोपों का नकारते हुए कहा कि उनकी पहले शादी नहीं हुई थी और ना ही दहेज में उन्होंने ब्रेजा गाड़ी मांगी थी. शादी के दिन सादे कपड़ों में बैंक्विट हॉल में जाने के आरोपों पर वह कहते हैं कि वह हाल में गाड़ी देखने नहीं बल्कि कपड़े बदलने के लिए कमरा देखने गए थे. उन्होंने कहा कि लड़की वालों ने उन्हें बंधक बना लिया था. कुलदीप गोहाना का रहने वाला है और दिल्ली में नरेला में तैनात है. छह महीने पहले ही उसकी शादी तय हुई थी. लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि लाखों रुपये खर्च आया है और शादी का सामान भी वह वापस लेंगे.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…









