मिडिल क्लास के लिए खुशखबरी! फरीदाबाद के सेक्टर-119 में मात्र 18 लाख में 1BHK और 37 लाख में मिल रहा 3BHK फ्लैट, जानें बुकिंग प्रक्रिया

On: November 26, 2026 2:54 PM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad News: दिल्ली-एनसीआर में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे मिडिल क्लास परिवारों के लिए फरीदाबाद का सेक्टर-119 एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहा है. आसमान छूती प्रॉपर्टी की कीमतों के बीच इस सेक्टर में महज 18 लाख रुपये में 1BHK और करीब 37 लाख रुपये में 3BHK फ्लैट मिलने की उम्मीद है. खास बात यह है कि यहां 90 प्रतिशत तक बैंक लोन की सुविधा भी मिल सकती है. आइए जानते हैं कि सेक्टर-119 में फ्लैट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, बुकिंग का गणित क्या है और यहां क्या-क्या सुविधाएं मिलने वाली हैं.

Faridabad News: अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन बढ़ती प्रॉपर्टी की कीमतों के चलते मिडिल क्लास परिवारों के लिए यह सपना पूरा करना आसान नहीं है. ऐसे में फरीदाबाद का सेक्टर-119 आने वाले समय में उन लोगों के लिए एक विकल्प बन सकता है, जो कम बजट में अपना फ्लैट खरीदना चाहते हैं. यहां प्लॉट के बजाय फ्लैट आधारित आवासीय योजनाएं विकसित की जा रही हैं. खास बात यह है कि यहां 18 लाख रुपये के आसपास 1BHK और करीब 37 लाख रुपये में 3BHK फ्लैट मिलने की संभावना है. सेक्टर में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी, फ्लैट खरीदने के लिए कितनी रकम देनी होगी और क्या किस्तों में भी घर खरीदा जा सकता है? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए Local18 ने फरीदाबाद के प्रॉपर्टी डीलर विजय मलिक से बातचीत की.

18 लाख में 1BHK और 37 लाख में मिल सकता है 3BHK फ्लैट
विजय मलिक बताते हैं कि सेक्टर-119 में सबसे ज्यादा अफोर्डेबल हाउसिंग के प्रोजेक्ट आने वाले हैं. यह हाई डेंसिटी एरिया रहने वाला है, इसलिए यहां आम लोगों के बजट को ध्यान में रखकर फ्लैट बनाए जाएंगे. अभी यहां कुछ नए प्रोजेक्ट आ रहे हैं और आने वाले समय में भी कई प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति 1BHK फ्लैट खरीदना चाहता है, तो उसे करीब 18 लाख रुपये के आसपास फ्लैट मिल सकता है. वहीं, 3BHK फ्लैट की कीमत करीब 37 लाख रुपये या इससे कम रह सकती है. भविष्य में अगर कोई बिल्डर 2BHK फ्लैट का प्रोजेक्ट लेकर आता है, तो वह भी अच्छे बजट में उपलब्ध हो सकता है.

हरियाणा TCP की वेबसाइट से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विजय मलिक बताते हैं कि अफोर्डेबल हाउसिंग के नए प्रोजेक्ट में लोग ऑनलाइन ड्रॉ के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए हरियाणा सरकार के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TCP) विभाग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है. लोग चाहें तो प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से भी बुकिंग के लिए लॉगिन कर सकते हैं. ड्रॉ में नाम आने के बाद फ्लैट आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है.

90 प्रतिशत तक मिल सकती है बैंक लोन की सुविधा
विजय मलिक बताते हैं कि मिडिल क्लास परिवारों के लिए यहां फ्लैट खरीदना आसान हो सकता है. ड्रॉ में फ्लैट निकलने के बाद शुरुआत में करीब 5 प्रतिशत रकम देकर बुकिंग की जा सकती है. इसके बाद बिल्डर की ओर से 20 प्रतिशत भुगतान की मांग की जाती है. इस रकम में से भी करीब 5 प्रतिशत अपनी जेब से देकर बाकी रकम के लिए लोन का विकल्प लिया जा सकता है. फ्लैट की कीमत के हिसाब से 90 प्रतिशत तक लोन मिलने की संभावना रहती है. इस तरह कम बचत वाले परिवार भी बैंक लोन की मदद से अपना घर खरीदने की योजना बना सकते हैं.

IMT के नजदीक होने से बढ़ेंगे रोजगार और कनेक्टिविटी के अवसर
विजय मलिक बताते हैं कि सेक्टर-119 में अभी विकास कार्यों की शुरुआत हुई है. यहां कुछ प्रोजेक्ट आ चुके हैं और कई नए प्रोजेक्ट आने वाले हैं. अगले चार से पांच साल में यह सेक्टर काफी हद तक विकसित हो सकता है. आसपास IMT भी विकसित हो रहा है, जिससे रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है. कनेक्टिविटी के लिहाज से भी आने वाले समय में यह इलाका रिहायशी क्षेत्र के रूप में एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है.

स्कूल और रोजमर्रा की सुविधाएं भी होंगी विकसित
विजय मलिक बताते हैं कि सेक्टर के विकसित होने के साथ आसपास स्कूल और अन्य जरूरी सुविधाएं भी धीरे-धीरे विकसित होंगी. इससे यहां रहने वाले परिवारों को आने वाले समय में रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी सुविधाएं मिल सकेंगी.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

रोहतक गैंगवारः भाऊ गैंग ने किसकी मौत का बदला लिया? जिस सन्नी को मारने आए थे वो बचकर भागा, बेगुनाह हिमांशु ने गवाई जान

पहाड़ों में भूस्खलन से पहले ही खतरे की आहट पहचान लेगा AI, 100 साल पुराने रिकॉर्ड खंगालकर बताएगा कहां मंडरा रहा है बड़ा खतरा

हरियाणा के रोहतक में मौत का तांडव, पुलिस चौकी के पास ढाबे पर गैंगवार में 4 युवकों की गोली मारकर हत्या, मच गई भगदड़

थकान और चक्कर आना हो सकता है एनीमिया का संकेत, डाइट में शामिल करें ये चीजें

खुले में सिगरेट फूंकी तो लगेगा जुर्माना, गुरुग्राम में लाइटर जलाने से पहले जानिए स्मोकिंग के नियम

आपदा के समय मददगार साबित होगा ये ड्रोन, 120 किमी तक उड़ान और 100 किलो तक वजन उठाने की है क्षमता, जाने