Last Updated:
Ambala Accident: हरियाणा के अंबाला में एनएच-1 पर हुए हादसे में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा की सुरक्षा में तैनात कमांडो शाहबाज़ अहमद की मौत हो गई. वह कार हादसे में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे.
जम्मू के राजौरी के थानामंडी के सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शाहबाज़ अहमद, एलजी मनोज सिन्हा की सुरक्षा टीम में तैनात थे.
अंबाला. हरियाणा के अंबाला में कमांडो शाहबाज़ अहमद ने घायलों को बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी. वह हादसे के दौरान कार में फंसी महिलाओं को निकालने का प्रयास कर रहे थे कि अचानक एक ट्रक ने कमांडो समेत दो लोगों कुचल दिया. घायल हाल में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर कमांडो शाहबाज़ अहमद की मौत हो गई. वह जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हां की सुरक्षा में तैनात थे.
जानकारी के अनुसार, जम्मू के राजौरी के थानामंडी के सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शाहबाज़ अहमद, एलजी मनोज सिन्हा की सुरक्षा टीम में तैनात थे और वह दिल्ली से घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि 25 नवंबर को हरियाणा के अंबाला में हादसे का शिकार हो गए.
बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए कमांडो समेत दो य़ुवकों ने अपनी जान जोखिम में डाली थी. इस बीच जिस शख्स को बचाने के लिए वे आगे आए थे, उसे तो बचा लिया गया, मगर इस कोशिश में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जख्मी हालत में अस्पताल पहुंच गया.
बुधवार को अंबाला में NH-1 पर एक कार हादसे में पांच महिलाएं घायल हो गई थी. देर रात हुए इस भीषण हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दियाय. गाड़ी में सवार कुछ महिलाएं छतरपुर सत्संग से वापस लौट रही थीं. इसी दौरान अचानक गाड़ी के नीचे कोई पत्ती फंस गई. उसे निकालने के लिए चालक गाड़ी से नीचे उतरा. तभी पीछे से तेज रफ्तार में एक ट्रक आता दिखाई दिया. चालक को खतरे में देख दो युवक उसे बचाने के लिए तुरंत आगे आए, लेकिन इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, ट्रक ने दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयानक था कि एक कमांडो की की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं ट्रक की टक्कर से किआ गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच महिलाएं घायल हो गईं. सभी महिलाओं को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.
पुलिस ट्रक की कर रही तलाश
अंबाला के थाना पड़ाव के एसएचओ परवीन आर्य ने बताया कि देर शाम दिल्ली से सरहिंद, पंजाब से एक टैक्सी चालक जा रहा था और ये सभी घर लौट रहे थे. हाईवे में गाड़ी के नीचे लोहे की पत्ती आ गई थी और सड़क किनारे एक गाड़ी रुकी. इस दौरान जएंडके की गाड़ी से मदद के लिए दोनों युवक उतरे थे. इस दौरान ट्रक ने कार को टक्कर मार दी और युवक की मौत हो गई और मृतक फोर्स में नौकरी करते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…











