हांसी में कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के गांव में फायरिंग, घर में घुसकर चलाईं 4 गोलियां

On: November 28, 2026 11:21 AM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा के हांसी जिले के पेटवाड़ गांव में शुक्रवार रात बाइक सवार नकाबपोश व्यक्ति ने एक घर में घुसकर चार राउंड फायरिंग की. तीन गोलियां घर के अंदर खड़ी गाड़ी में लगीं, जबकि एक गोली मुख्य गेट पर चलाई गई. घटना के समय घर में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे. पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है.

पेटवाड़ में कांग्रेस विधायक के पैतृक गांव में घर पर फायरिंग, चार राउंड गोलियांZoom

हांसी: हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ में शुक्रवार रात बाइक सवार एक नकाबपोश व्यक्ति ने एक घर में घुसकर चार राउंड फायर किए. इनमें से तीन गोलियां घर के अंदर खड़ी गाड़ी में लगीं, जबकि एक गोली घर के मुख्य गेट पर चलाई गई. वारदात के समय घर में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे. गनीमत रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ. पेटवाड़ कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ का पैतृक गांव है.

पिता का नाम लेकर आरोपी ने घर के बाहर लगाई आवाज

पेटवाड़ निवासी उमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर उनके घर पहुंचा. उसने बाहर से ही उनके पिता धर्मपाल का नाम लेकर आवाज लगाई. उस समय उनके पिता पड़ोस में हुई एक मौत पर शोक व्यक्त करने गए हुए थे. इसी दौरान आरोपी ने घर के मुख्य गेट पर एक फायर किया और फिर अंदर घुसकर तीन राउंड और फायर किए. इनमें तीन गोलियां घर के अंदर खड़ी गाड़ी में जा लगीं.

घर में मौजूद थीं महिलाएं और बच्चे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

उमेश के अनुसार, घटना के समय घर में उनकी पत्नी, बच्चे, भाई-भाभी, उनके बच्चे और मां मौजूद थे. आरोपी ने अपना चेहरा ढका हुआ था. पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. उमेश ने बताया कि उनकी नारनौंद अनाज मंडी में आढ़त की दुकान नंबर 10 है. उनके पिता धर्मपाल की उम्र करीब 60 वर्ष है और वे प्रॉपर्टी के कारोबार के साथ आढ़त की दुकान भी संभालते हैं. उनका कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई कहासुनी या विवाद नहीं है.

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम के बाद सीआईए नारनौंद और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और फायरिंग के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

रोहतक शूटआउट में बड़ा खुलासा, शूटर्स की फोटो आई सामने, लड़की को हनीट्रैप के तौर पर किया था इस्तेमाल

एयर प्यूरीफायर नहीं, हरियाली से बनाया सुकून का ठिकाना, फरीदाबाद के शिक्षक ने घर में लगा दिए 400 पौधे

गुरुग्राम में ED का ताबड़तोड़ एक्शन, वाटिया कंपनी की 545 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्लॉट आवंटन में किया था बड़ा खेल

हिसार में डिवाइडरों पर किसने लगाए कॉनोकॉर्पस के पेड़? SP ने मांगी जांच रिपोर्ट

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए CAQM सख्त, गुरुग्राम और झज्जर के हॉटस्पॉट्स पर चलेगा विशेष अभियान, रैन बसेरों में लगेंगे इलेक्ट्रिक हीटर

सोनीपत में चेकिंग के दौरान पुल‍िस जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा