सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अहम अपडेट, हरियाणा में क्लर्क पदों की मैपिंग शुरू

On: November 29, 2026 12:41 AM
Follow Us:

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए क्लर्क पदों से जुड़ी अहम खबर है। प्रदेश सरकार अब अलग-अलग विभागों में खाली पड़े लिपिकीय पदों का पूरा हिसाब जुटा रही है। इससे आने वाले समय में भर्ती और नियुक्तियों को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। बता दें कि हरियाणा सरकार ने सभी विभागों में क्लर्क पदों की स्वीकृत संख्या और वास्तविक रिक्तियों की जानकारी जुटाने के लिए प्रदेशव्यापी मैपिंग शुरू की है।

Clerk

मानव संसाधन विभाग ने विभागाध्यक्षों को मुख्यालय, अधीनस्थ और क्षेत्रीय कार्यालयों में पदों का पदवार और जिलावार ब्योरा देने के निर्देश दिए हैं।

नए अधिनियम के बाद शुरू हुई प्रक्रिया

यह कदम 3 जून 2026 को अधिसूचित हरियाणा लिपिकीय (भर्ती एवं सेवा शर्तें) अधिनियम, 2026 लागू होने के बाद उठाया गया है। इसका उद्देश्य कॉमन कैडर के तहत नियुक्तियों को व्यवस्थित करना है।

अधिनियम की धारा 2 (ख) के अनुसार क्लर्क की श्रेणी में कुल 12 तरह के पद शामिल किए गए हैं। इनमें क्लर्क, क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, डायरिस्ट, डिस्पैचर, रिकॉर्ड कीपर, कैशियर, केयरटेकर, स्टोरकीपर और पीबीएक्स क्लर्क शामिल हैं।

इन पदों का अधिनियम की अनुसूची-ए के तहत क्लर्क के समान कार्यात्मक वेतन स्तर पर स्वीकृत होना जरूरी है।

HRMS पर अपडेट करना होगा रिकॉर्ड

मानव संसाधन विभाग ने सभी विभागों से 3 जून 2026 से प्रभावी स्वीकृत पदों और रिक्तियों का विवरण निर्धारित प्रारूप में जल्द भेजने को कहा है। विभागाध्यक्षों को यह जानकारी मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) पर भी सत्यापित करके अपडेट करनी होगी। इससे सरकार के पास नियुक्तियों और प्रशासनिक फैसलों के लिए प्रमाणित रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now