गजब गुंडई है… पानीपत स्टेशन पर रुकी पंजाब मेल, नहीं खुला दिव्यांगों वाली बोगी का दरवाजा, तो तोड़ दिया शीशा

On: November 29, 2026 7:41 PM
Follow Us:

Last Updated:

पानीपत रेलवे स्टेशन पर आधी रात को पंजाब मेल पर पत्थर से अटैक का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि दिव्यांग कोच में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे 3-4 युवक ने देखा कि इसका गेट अंदर से बंद है, तो उन्होंने पटरी से पत्थर उठाकर दे मारा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

गजब गुंडई है… पानीपत स्टेशन पर रुकी पंजाब मेल, नहीं खुला गेट तो तोड़ दिया शीशाZoom

पानीपत रेलवे स्टेशन पर पथराव का वीडियो वायरल हो रहा है.

पानीपत: रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह जम्मू मेल के दिव्यांग कोच को कुछ शरारती तत्वों ने निशाना बना लिया. कोच में जबरन घुसने से रोकने पर युवकों ने पटरी से पत्थर उठाकर कोच के गेट के शीशे पर दो बार वार किया. इससे गेट का शीशा टूट गया. प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली. बाद में एक यात्री ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. ये वीडियो अभी खूब वायरल हो रहा है और लोग रेलवे से इनपर एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि ये वायरल क्लिप रात के वक्त की है. प्लेटफॉर्म पर पंजाब मेल ट्रेन आकर रुकती है. इसमें दिख रहा है कि लाल टी-शर्ट और सफेद शर्ट पहने कुछ लड़के दिव्यांगों के लिए आरक्षित बोगी में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. दरवाजा अंदर से लॉक होने के कारण वे भीतर नहीं जा पाए तो वे जोर-जोर से गेट पीटते हुए गालियां निकालने लगते हैं. जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ने लगती है, उनमें से एक लड़का प्लेटफॉर्म से पत्थर उठाता है और सीधे शीशे पर दे मारता है. देखते ही देखते कांच चकनाचूर हो जाता है. वहीं, वीडियो बना रहा शख्स भी इसे दिखाते हुए भारतीय रेलवे से व्यवस्था सुधारने की गुहार लगाता है.

क्या है सच्चाई, यहां जानिए

बताया जा रहा है कि तीन से चार लोग जम्मू मेल के दिव्यांग कोच में जबरन चढ़ने का प्रयास कर रहे थे. हालांकि, कोच का गेट अंदर से बंद था. जब उन्हें अंदर प्रवेश नहीं मिला तो वे गुस्से में आ गए. आरोप है कि उन्होंने रेलवे ट्रैक से पत्थर उठाए और कोच के गेट के शीशे पर दो बार दे मारे. पत्थर लगने से शीशा टूट गया. घटना के दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद कुछ यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया. इसके बाद एक यात्री ने वीडियो एक्स पर साझा कर दिया. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वायरल वीडियो पर लोग क्या बोले?

सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस, क्या बोले लोग?
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं. इस वीडियो के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, ‘उपद्रवियों को सलाखों के पीछे भेजना चाहिए, क्योंकि ये बिना वजह आम यात्रियों को तंग करते हैं और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं.’ एक अन्य ने दिव्यांगों के डिब्बे में तोड़फोड़ को बेहद शर्मनाक बताया. वहीं, कुछ लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि वीडियो वायरल होते ही दो दिन में पुलिस इनकी ‘फील्डिंग सेट’ कर देगी.

किसकी गलती है

कई यूजर्स ने अंदर बैठे लोगों पर भी सवाल उठाए. एक ने लिखा ‘गलती भीतर मौजूद लोगों की है, आखिर वे कायदे से गेट लॉक करके क्यों बैठे हैं?’ कुछ लोगों ने मांग की, ‘हर स्टेशन पर कम से कम चार आरपीएफ जवान तैनात रहने चाहिए और नियमित जांच होनी चाहिए.’ साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई कि ऐसी स्थिति में तोड़फोड़ करने के बजाय हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराएं. वहीं वीडियो में यूपी-बिहार के लोगों को टारगेट करने पर एक यूजर ने कहा, ‘पानीपत हरियाणा में है, बिहार में नहीं, इसलिए बिना किसी सबूत के दूसरे राज्य को निशाना बनाना बंद किया जाए.’

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now