Haryana News: हिसार में 18.28 करोड़ रुपये लागत से बनेगा अंडरपास, जाम से मिलेगी निजात

On: November 10, 2025 4:14 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के हिसार शहर के आम जनता के लिए खुशखबरी है। शहर के बीकानेर चौक पर लंबे समय से चल रहे ट्रैफिक जाम से छुटकारा पाने के लिए अब यहां सड़क के नीचे से गुजरने वाला व्हीकुलर अंडरपास बनाने की योजना तैयार की गई है। इस अंडरपास के निर्माण के लिए बीएंडआर ने 18.28 करोड़ रुपये का रफ कॉस्ट एस्टीमेट मुख्यालय को भेज दिया है। अंडरपास बनने के बाद यहां ट्रैफिक की समस्या में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

अंडरपास के लिए पर्याप्त जगह

लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने बीकानेर चौक पर अंडरपास बनाने का फैसला किया था। कमेटी का मानना है कि इस जगह पर अंडरपास बनाने के लिए काफी जगह उपलब्ध है और इससे निर्माण में कोई दिक्कत नहीं आएगी। अंडरपास की लंबाई लगभग 559 मीटर होगी, जोकि इस क्षेत्र के वाहनों के लिए सुविधा जनक साबित होगी।

ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान

बीकानेर चौक पर फिलहाल ट्रैफिक लाइट लगी हुई है, लेकिन यह अक्सर ठीक से काम नहीं करती। यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी ही सड़क पर वाहनों का संचालन करते हैं। इसी वजह से इस स्थान पर रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। अंडरपास बनने के बाद रेड स्क्वायर और ग्रीन स्क्वायर मार्केट की तरफ जाने वाले वाहन बिना रुके आसानी से इस मार्ग से गुजर पाएंगे, जिससे जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

स्लिप रोड का निर्माण भी होगा

इसके अलावा डाबड़ा चौक और ऑटो मार्केट के पास स्लिप रोड बनाने का डिटेल एस्टीमेट भी मुख्यालय को भेजा जा चुका है। राजगढ़ रोड पर लघु सचिवालय के पास स्लिप रोड के निर्माण के लिए जरूरी एनओसी जारी हो चुकी है। वहीं, लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक सड़क मार्ग को सिक्सलेन करने के लिए सिंचाई विभाग और पर्यटन विभाग से अभी एनओसी का इंतजार किया जा रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डीजीपी अजय सिंघल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फ़ायदा

हरियाणा

हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

HBSE New Rule

HBSE New Rule: हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

School Holiday: फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; 20 HCS अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके