हरियाणा DGP को लीगल नोटिस, 15 दिन में मांगें माफी, नहीं तो… जानें पूरा मामला

On: November 26, 2025 3:11 PM
Follow Us:
हरियाणा DGP को लीगल नोटिस

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह के ‘थार और बुलेट’ को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान का एक ठोस नतीजा सामने आया है। गुरुग्राम के सेक्टर-102 के रहने वाले एक थार मालिक सर्वो मित्र ने DGP को एक कानूनी नोटिसभेजकर अपने बयान के लिए लिखित माफी मांगने को कहा है। नोटिस में दावा किया गया है कि DGP के बयान के बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित होना पड़ा और उन्होंने अपनी थार चलानी तक छोड़ दी।

क्या था DGP ओपी सिंह का बयान?

कुछ दिन पहले गुरुग्राम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान DGP ओपी सिंह ने कहा था, “पुलिस सारी गाड़ियों को नहीं पकड़ेगी, केवल थार और बुलेट वालों को पकड़ेंगे। थार और बुलेट से सारे बदमाश चलते हैं। जिसके पास भी थार होगी, उसका दिमाग घुमा हुआ होगा। थार गाड़ी नहीं है एक स्टेटमेंट है, कि हम ऐसे हैं। ठीक है भुगतो जी। दोनों मजे थोड़ा ना होंगे, दादागिरी भी हो और फंसे भी ना, दोनों कैसे होगा?”

थार मालिक ने नोटिस में क्या कहा?

सर्वो मित्र ने अपने वकील वेदांत वर्मा के माध्यम से भेजे गए लीगल नोटिस में कहा है- उन्होंने जनवरी 2023 में अपनी थार खरीदी थी, जो एक कानूनी और पंजीकृत वाहन है। DGP के बयान के बाद से उन्हें समाज में हर जगह ताने और मजाक सुनने को मिल रहे हैं, जिससे उन्हें और उनके परिवार (दो बेटों) को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। इस स्थिति से तंग आकर उन्होंने अपनी थार चलानी बंद कर दी है। नोटिस में DGP से 15 दिनों के भीतर बिना शर्त लिखित माफी मांगने और अपना बयान वापस लेने की मांग की गई है।

क्या होगा अगला कदम?

लीगल नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि DGP ओपी सिंह ने निर्धारित 15 दिनों की अवधि के भीतर माफी नहीं मांगी, तो सर्वो मित्र उनके खिलाभ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे। यह मामला एक सरकारी अधिकारी की ओर से दिए गए बयान की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा और नागरिकों की भावनाओं पर पड़ने वाले प्रभाव को रेखांकित करता है।

अभी तक DGP ओपी सिंह या हरियाणा पुलिस की ओर से इस लीगल नोटिस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस प्रमुख इस चुनौती का जवाब कैसे देते हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

अपनी मर्जी से घर बनाया तो सावधान, गुरुग्राम की BPTP एस्टेयर गार्डन कॉलोनी में 80 मकानों को नोटिस, 1 हफ्ते का समय

राइडर सिया ने पापा से कौन सी बात छिपाई थी? कल्याण बैसला की दादी ने कहा- ऐसा क्या बड़ा कर दिया

हरियाणा वालों, 9700 करोड़ की लागत से बनेगा 24KM लेन बाईपास, इन शहरों से गुरुग्राम जाना होगा आसान

उम्रकैद से भागा, कंबोडिया में बना किंग, अब वहीं की सुंदरी से शादी, आखिर दोबारा कैसे धराया

UPI से गलत नंबर पर भेज दिए पैसे? तो घबराएं नहीं, बैंक से लेकर साइबर हेल्पलाइन तक ऐसे करें शिकायत

Gen Z IPS Simran Bhardwaj Success Story: जेन जी आईपीएस सिमरन भारद्वाज कौन हैं? पहले ही प्रयास में क्रैक कर ली UPSC परीक्षा, चुपके से की थी तैयारी