सिरसा में महिला थाने पर ग्रेनेड अटैक, खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी, हिरासत में 7 लोग

On: November 27, 2025 10:02 AM
Follow Us:
सिरसा में महिला थाने पर ग्रेनेड अटैक

हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी सुरक्षा संबंधी खबर सामने आई है। मंगलवार देर रात सेक्टर-20 स्थित महिला पुलिस थाने पर ग्रेनेड से हमला किया गया। घटना रात करीब 10 बजे की है, जब कुछ अज्ञात युवक बाइक पर आए और थाने की दीवार पर ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए।

हमले की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जांच में पाया गया कि आरोपियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी

हमले के कुछ घंटों बाद आतंकी संगठन खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी (KLA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट और वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा है कि “25 नवंबर रात 10:15 बजे सिरसा महिला थाना पर अटैक किया गया।”

इस दावे के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं।

सात लोग हिरासत में, पंजाब पुलिस से संपर्क

सूत्रों के अनुसार फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग करने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने की वजह से पुलिस आरोपी युवकों तक पहुंच गई है। सिरसा पुलिस ने अब तक सात लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

सिरसा पुलिस ने इस मामले में पंजाब पुलिस से भी संपर्क किया है क्योंकि हाल ही में पंजाब में भी इसी प्रकार का हमला हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पहली आवाज सुनकर ऐसा लगा जैसे कोई ट्रक का टायर फटा हो, लेकिन कुछ सेकंड बाद पुलिस और आसपास के लोगों की आवाजाही से स्पष्ट हो गया कि मामला गंभीर है। पास की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने बताया कि सुबह 9 बजे तक पुलिस जांच में जुटी थी और कई साक्ष्य एकत्र किए जा रहे थे।

पंजाब में भी इसी रात धमाका, तीन घायल

घटना के ठीक कुछ घंटे बाद पंजाब के गुरदासपुर सिटी थाना के पास भी धमाका हुआ। हालांकि शुरुआती बयान में पुलिस ने इसे टायर फटना बताया, लेकिन घटना के बाद आया वीडियो और KLA का दावा इसे आतंकी हमले की ओर इंगित करता है। इस घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हुए हैं।

जांच एजेंसियां अलर्ट पर

दोनो राज्यों में एक ही रात आतंकी संगठन द्वारा जिम्मेदारी लेने के बाद यह मामला बड़ी सुरक्षा चुनौती के रूप में सामने आया है। खुफिया विभाग, NIA और केंद्रीय एजेंसियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

अपनी मर्जी से घर बनाया तो सावधान, गुरुग्राम की BPTP एस्टेयर गार्डन कॉलोनी में 80 मकानों को नोटिस, 1 हफ्ते का समय

राइडर सिया ने पापा से कौन सी बात छिपाई थी? कल्याण बैसला की दादी ने कहा- ऐसा क्या बड़ा कर दिया

हरियाणा वालों, 9700 करोड़ की लागत से बनेगा 24KM लेन बाईपास, इन शहरों से गुरुग्राम जाना होगा आसान

उम्रकैद से भागा, कंबोडिया में बना किंग, अब वहीं की सुंदरी से शादी, आखिर दोबारा कैसे धराया

UPI से गलत नंबर पर भेज दिए पैसे? तो घबराएं नहीं, बैंक से लेकर साइबर हेल्पलाइन तक ऐसे करें शिकायत

Gen Z IPS Simran Bhardwaj Success Story: जेन जी आईपीएस सिमरन भारद्वाज कौन हैं? पहले ही प्रयास में क्रैक कर ली UPSC परीक्षा, चुपके से की थी तैयारी