Kal Ka Mausam: दितवाह कमजोर, लेकिन दक्षिण भारत में बारिश जारी, उत्तर भारत में अलर्ट जारी

On: December 1, 2025 6:56 PM
Follow Us:
कल का मौसम, Kal Ka Mousam

Kal Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान दितवाह अब कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार यह सिस्टम तमिलनाडु–पुडुचेरी तट के समानांतर आगे बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर हुआ है। इसके बावजूद 6 दिसंबर तक दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं का असर जारी रहने की संभावना है। चेन्नई और आसपास के जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इस सिस्टम का असर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी, गल्फ ऑफ मन्नार और कुमारी सागर में समुद्र उग्र रहेगा। मौसम विभाग ने मछुआरों को 6 दिसंबर तक समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है।


दिल्ली (NCR)

राजधानी में सर्दी तेज होती जा रही है। 2 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8°C तक पहुंच सकता है और अगले एक सप्ताह में यह 5°C तक गिर सकता है। अधिकतम तापमान 20°C से नीचे रहने की संभावना है। सुबह के समय 15–20 किमी/घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे शीतलहर जैसे हालात बनेंगे।


उत्तर प्रदेश

प्रदेश में तापमान में 2–4°C की गिरावट दर्ज हो सकती है। मेरठ, बरेली, मुजफ्फरनगर, आगरा, टुंडला और कानपुर में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे जा सकता है। कई जिलों में सुबह-शाम शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।


बिहार

पटना, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज, बेतिया और सारण में घना कोहरा छाने की संभावना है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है और ठंड सामान्य से अधिक महसूस होगी।


उत्तराखंड

देहरादून में 2 दिसंबर को अधिकतम तापमान 18°C और न्यूनतम तापमान 7°C तक रहने का अनुमान है। वहीं नैनीताल और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 6°C तक जा सकता है। सुबह के समय ठंड काफी तेज महसूस होगी।


हिमाचल प्रदेश

शिमला में न्यूनतम तापमान 3°C और अधिकतम 17°C रहने की संभावना है। मनाली में ठंड चरम पर रहने वाली है। यहां अधिकतम तापमान 3°C तक गिर सकता है, जबकि रात में पारा -12°C तक पहुंच सकता है। कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी है।


मध्य प्रदेश

राज्य में ठंड लगातार बढ़ रही है। भोपाल में अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम 13°C तक रहने की उम्मीद है। सुबह के समय शीतलहर का असर और बढ़ेगा।


राजस्थान

जयपुर, जोधपुर, भरतपुर और उदयपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी है। कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना है और तापमान में 2–3°C की गिरावट हो सकती है।


कुल मिलाकर देश के दक्षिण हिस्से में बरसात का असर जारी रहेगा, जबकि उत्तर भारत तेज ठंड और कोहरे की चपेट में रहेगा।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now