हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर सीएम सैनी का ऐलान, महिलाएं जल्दी से कर लें ये काम

On: December 26, 2025 6:07 PM
Follow Us:
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर सीएम सैनी का ऐलान, महिलाएं जल्दी से कर लें ये काम

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किए गए 217 संकल्पों में से अब तक 54 संकल्पों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। सरकार शेष संकल्पों को भी तय समय में पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री यह बात हरियाणा की प्राचीनतम सभ्यता की गौरवशाली धरोहर पावन भूमि राखीगढ़ी में आयोजित दूसरे राज्य स्तरीय राखीगढ़ी महोत्सव के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए बनी मील का पत्थर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का एक अहम संकल्प ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ है, जो प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस और प्रभावी कदम साबित हो रही है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने चुनावी वादों को केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

महिलाओं से योजना से जुड़ने की अपील

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से लाडो लक्ष्मी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं अभी तक इस योजना से नहीं जुड़ी हैं, वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करवाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजीकरण और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र महिलाओं को 2100 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है।

अब तक 10 लाख महिलाओं ने कराया पंजीकरण

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अब तक लाभार्थी महिलाओं के खातों में दो किस्तें डाली जा चुकी हैं। साथ ही करीब 10 लाख महिलाओं ने योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण करवा लिया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी तथा योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now