Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, 3 जिलों में बारिश का अलर्ट

On: December 31, 2025 8:29 AM
Follow Us:
Haryana Weather Alert, haryana weather alert

Haryana Weather Update: हरियाणा में नए साल से पहले मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन तेज हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के 10 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में आज रात गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश के बाद प्रदेश में नमी वाली हवाएं चलेंगी, जिससे कोहरे की स्थिति और गंभीर हो सकती है। वहीं आज रात से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है, जिसका असर हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा और ठंड में और इजाफा हो सकता है।
गौरतलब है कि हरियाणा में इस बार पूरा दिसंबर महीना बारिश के बिना गुजर रहा है। यदि महीने के आखिरी दिन तक भी बारिश नहीं होती है, तो यह पिछले 20 वर्षों में पहली बार होगा जब दिसंबर पूरी तरह सूखा रहेगा। इससे पहले साल 2005 में दिसंबर महीने में एक बूंद भी बारिश दर्ज नहीं हुई थी, इसके बाद हर साल दिसंबर में प्रदेश में कुछ न कुछ बारिश जरूर हुई है।
पश्चिमी विक्षोभ की आहट से ही प्रदेश में न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा के अलग-अलग जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोनीपत प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ (AWS) में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा हिसार में 20.0 डिग्री, गुरुग्राम में 20.3 डिग्री और चंडीगढ़ में 18.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now