सिरसा में ACB ने पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, नारकोटिक्स टीम में एसपीओ, नशा तस्कर से सेटिंग का खेल

On: January 9, 2026 6:05 PM
Follow Us:

सिरसा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स यूनिट में तैनात एक पुलिसकर्मी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान गुरमेश के रूप में हुई है, जो वर्तमान में नारकोटिक्स टीम में एसपीओ (SPO) के पद पर तैनात था।

नशा तस्कर से सेटिंग का आरोप

जानकारी के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी पर नशा तस्करी के एक मामले में सेटिंग करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। बताया जा रहा है कि गुरमेश पहले भी एक पुलिस चौकी में तैनात रह चुका है और हाल के समय से एंटी नारकोटिक्स सिरसा में कार्यरत था।

ऑटो मार्केट में दबोचा गया आरोपी

एसीबी सूत्रों के मुताबिक, सिरसा जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति से आरोपी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। तय योजना के अनुसार आरोपी ने पीड़ित को सिरसा के ऑटो मार्केट में बुलाया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली, ACB की टीम ने मौके पर ही उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

पूछताछ जारी, आगे और खुलासों की उम्मीद

ACB ने आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर भी खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और खबर को अपडेट किया जा रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now