म्यूजिक की दुनिया में हरियाणा के दो भाइयों की धूम, ‘बंजारे’ ने मचाया तहलका, स्पाइडरमैन भी हुआ ‘फैन’

On: August 22, 2026 2:49 AM
Follow Us:

bamjare

Haryana News: हरियाणा के दो भाइयों की जोड़ी ‘बंजारे’ ने संगीत की दुनिया में तहलका मचा रखा है। दोनों पहले हरियाणवी कलाकार बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दो बार देश में नंबर 1 गाने दिए हैं। पहले उनका सुपरहिट गाना ‘बैरण’ और अब सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ आया उनका नया गाना ‘बरसात’ भी Spotify के टॉप गाने भारत की सूची में नंबर 1 पर पहुंच गया है।

दूसरा भी हुआ सुपरहिट

बंजारे के गाने ‘बैरण’ ने पूरे देश में धूम मचा दी और सोशल मीडिया पर वायरल होकर बंजारे को घर-घर में पहचान दिलाई। वहीं अब ‘बरसात’ के साथ इस जोड़ी ने उस सफलता को दोगुना कर दिया और नए जमाने के पॉप संगीत की सबसे चर्चित आवाज बनकर उभरे हैं।

दुनियाभर में सुना जा रहा

‘बरसात’ की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही। यह गाना अब स्पॉटिफाई, यूट्यूब, बिलबोर्ड, एप्पल और शाजम जैसे अंतरराष्ट्रीय संगीत चार्ट्स में भी जगह बना रहा है। रिलीज के बाद से अब तक इसे 4 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है और यूट्यूब पर 3.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।

स्पाइडरमैन के प्रचार का बना हिस्सा

“बरसात” को सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया की हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के भारत में प्रचार अभियान का हिस्सा बनाया गया है। गाने की भावनात्मक कहानी और संगीत फिल्म की थीम से पूरी तरह मेल खाता है। इस उपलब्धि पर बंजारे ने कहा, “ये पल किसी सपने जैसा लगता है। ‘बैरण’ ने हमें भरोसा दिया कि हमारी आवाज हरियाणा से बाहर भी सुनी जाएगी। ‘बरसात’ के नंबर 1 बनने और ग्लोबल चार्ट्स में आने से वो भरोसा और मजबूत हुआ।

बैरण को 24 करोड़ से ज्यादा व्यूज

बैरण गाने को यूट्यूब पर 24 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं फैंस के बीच यह गाना खूब पॉपुलर है। रील्स से लेकर यूट्यूब शॉर्ट्स पर इस गाने की रील मिल जाते हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘सरकार का कोई रोल नहीं है’, चीनी के रेट बढ़ने पर हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा का बयान, बोले-यह बाजार का मामला है

Health Tips : ज्यादा सोचने की समस्या से कहीं ज्यादा घातक…बच्चों के पीछे पड़ा ये कैसा रोग?

जल चढ़ाने से खत्म होता रोग…अंबाला का ये ऐसा शिवालय, 150 साल से भोलेनाथ की भक्ति में लीन

हिसार कोर्ट गैंगस्टर हत्याकांडः बदमाश विनोद पानू का नाम कैसे पड़ा काणा, किसने करवाई हत्या? बदमाशों ने 10 गोलियां मारी थी

Dragon Fruit Farming : MBA कर उगा रहे ड्रैगन फ्रूट, पलवल के सागर ने यूट्यूब को बनाया अपना गुरु

हरियाणा में भी हुआ पंजाब बंद का असर, रोडवेज की बसों की रफ्तार पर लगी ब्रेक, बस अड्डों पर ‘बे-बस’ नजर आए यात्री