Haryana School Holiday: हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी, कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल इस दिन तक रहेंगे बंद

On: January 15, 2026 5:44 PM
Follow Us:
Haryana School Holiday

Haryana School Holiday: हरियाणा में जारी भीषण शीतलहर को देखते हुए सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है। डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन (DSE) हरियाणा की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसके तहत अब प्रदेश के सभी स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे।

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण हरियाणा के मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

19 जनवरी को खुलेंगे स्कूल

शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, सरकारी और निजी सभी स्कूल 19 जनवरी से दोबारा खुलेंगे। हालांकि, इस दौरान प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले की तरह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।

हिसार में तापमान 0.2 डिग्री तक पहुंचा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार सुबह हिसार का न्यूनतम तापमान मात्र 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का असर बना हुआ है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत न मिलने की संभावना जताई है, जिसके चलते शिक्षा विभाग ने एहतियातन यह फैसला लिया है।


Haryana School Holiday, Haryana School Closed, Cold Wave Haryana, School Holiday Extended Haryana, Haryana Weather News, IMD Haryana, Hisar Temperature

3 दिन की छुट्टी बढ़ी

शिक्षा विभाग ने स्कूलों की 3 दिन की छुटि्टयां बढ़ाई है। 17 जनवरी तक छुट्टी के आदेश है। इसके अगले दिन यानी 18 जनवरी को रविवार है। ऐसे में 19 जनवरी को सोमवार से सभी स्कूल खुलेंगे।

इसे लेकर विभाग द्वारा स्कूल को पत्राचार किया जा रहा है। कैथल डीईओ सुभाष कुमार ने बताया कि सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम इस दौरान चलते रहेंगे।

ठंड के चलते लिया गया निर्णय

शिक्षा विभाग का कहना है कि लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्दियों की छुट्टी का फैसला लिया गया है। इससे बच्चों को बहुत ज्यादा ठंड में स्कूल आने-जाने की दिक्कत नहीं होगी। प्रदेश में तापमान शून्य की ओर बढ़ गया है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में एक साथ 3 पुलिस कर्मी निलंबित, शराब को करना था नष्ट लेकिन बाहरी व्यक्तियों की मदद से उसे बाजार में बेच दिया

सोनीपत के खरखौदा में महिला पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, रोहतक ACB की बड़ी कार्रवाई

Haryana Railway News, Rohtak Meham Hansi Rail Line, Hisar Railway Update, Superfast Train Haryana, Indian Railways News, Hisar to Delhi Train, Indore Delhi Superfast Train, Haryana Rail Connectivity,हरियाणा

हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोहतक-महम-हांसी रेल ट्रैक पर पहली बार दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इन कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, समान सैलरी देने का आदेश, 6% ब्याज सहित मिलेगा बकाया वेतन

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई, पहले रोकी गई थी 37 हजार लोगों की पेंशन, जाने क्या है वजह?