हरियाणा के साढौरा में पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

On: August 31, 2026 11:23 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के साढौरा दोसड़का चौक पर चौहान पोल्ट्री फार्म के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 32 वर्षीय युवक सुशील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सुशील काला अंब की एक कंपनी में नाइट ड्यूटी करता था और ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। इसी दौरान दोसड़का चौक पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि फोन करने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now