‘ज्यादा हीरो मत बन…DC नहीं लग रहा’, BJP का छुटभैया नेता अधिकारी पर भड़का, गिरेबां पर डाला हाथ, खूब हुआ हंगामा

On: July 23, 2026 12:19 AM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा के यमुनानगर में अतिक्रमण हटाने गए नगर पालिका कर्मचारियों से भाजपा नेता ने की बदसलूकी. नेता ने अधिकारी का गिरेबां पकड़ा और गाली-गलौज भी की. घटना के बाद नगर पालिका कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं. घटना की वीडियो भी वायरल हो रही है.

‘ज्यादा हीरो मत बन...डीसी नहीं लग रहा’, BJP का छुटभैया नेता अधिकारी पर भड़काZoom

घटना के बाद नगर पालिका कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं.

यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर के कस्बा साढोरा में अतिक्रमण हटाने गए नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों से भाजपा के एक छोटे भैया नेता के साथ की बहस हो गई हालांकि सड़क किनारे पड़े सामान को नगर पालिका कर्मचारी उठाने का प्रयास कर रहे थे और ऐसे में इस भाजपा नेता ने सड़क पर अधिकारी की क्लास लगाते हुए कह दिया कि ज्यादा हीरो मत बन तो डीसी नहीं लग रहा और यह सारी बात कैमरे में कैद भी हो गई.

उधऱ घटना के बाद अब नगर पालिका कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं और उनका कहना है कि इस नेता ने उनके साथ भी गाली गलौज किया है

दरअसल, साढौरा में सड़क किनारे हाई वोल्टेज ड्रामा लोगों के लिए एक मनोरंजन का केंद्र बन गया. क्योंकि यह ड्रामा भाजपा नेता और अधिकारी के बीच हो रहा था ऐसे में लोग भी इस ड्रामे को देख चुटकिया लेते हुए नजर आ रहे थे. सड़क के किनारे लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था और नगर पालिका आधिकारिक कर्मचारी इस अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए दलबल के साथ पहुंचे थे और जैसे ही अतिक्रमण हटाना शुरू किया तभी सफेद कुर्ते पजामे में एक भाजपा नेता वहां पहुंच गए. जो अपने आप में एक बड़े रसूखदार नेता के तौर पर जाहिर कर रहे थे.

नेता ने अधिकारी के गिरेबां पर भी हाथ डाल दिया और तभी अधिकारी ने पलट कर नेता से कहा कि वह उसे हाथ ना लगाए. जिस पर मामला और भी पेचीदा हो गया और नेता ने साफ कहा कि हिम्मत है तो सामान उठा कर दिखाए. इन बातों को लेकर तीखी बहसबाजी होती रही. किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया जो कि अब पूरी तरह से वायरल हो चुका है.

फिलहा, इस घटना के बाद आज नगर पालिका के कर्मचारी इस नेता के खिलाफ झाड़ू को उल्टा कर सड़क के किनारे हड़ताल पर बैठ गए हैं. इन लोगों का कहना है कि नेता ने उन्हें गालियां दी है और वह इस नेता के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं. कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक पुलिस नेता के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करती, तब तक वह यूं ही हड़ताल पर बैठे रहेंगे.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

मक्का से मूंगफली तक…इन 10 फसलों को उगाने पर 8-8 हजार रुपये का इनाम दे रही सरकार, कैसे करें अप्लाई?

खाकी के पीछे खौफनाक चेहरा बेनकाब! यूपी पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल निकला 12 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड

अंबाला में एक सड़क हादसा कैसे 43 बेजुबानों को कर गया अनाथ? जिस घर को शेल्टर में बदल दिया, वहां पसरा सन्नाटा

‘पेंशन बनवाने के नाम पर मांगी पहली 3 किस्तें’, बल्लभगढ़ के कुंवर दास के साथ ऐसा क्यों?

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर अब नहीं लगेगा भयंकर जाम, आज से नया ट्रैफिक प्लान लागू, बिना ये जाने न निकलना इधर

बाढ़ गई, लेकिन नहीं बदले हालात… आज भी टूटी सड़क पर चलने को मजबूर हैं मंझावली के ग्रामीण, लगा रहे हैं प्रशासन से मरम्मत की गुहार