आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से करवाएं निवारण

On: April 17, 2026 3:15 AM
Follow Us:

Ensure the priority redressal of public grievances.
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते डीसी अभिषेक मीणा।

  • डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की शिकायतें

Redressal of public grievances(मेरा हरियाणा नेटवर्क) रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में जनसुनवाई करते हुए डीसी ने अधिकारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण करवाने के निर्देश दिए।समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने रेवाड़ी के यादव नगर में सीवरेज ओवरफ्लो होने की शिकायत पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को तत्परता से निवारण करने के निर्देश दिए।

बिहारी पुर गांव में पटवारी का पद खाली होने की शिकायत पर डीआरओ को समस्या का निवारण करवाने के निर्देश दिए। गांव चांदपुर की ढाणी में नाले का पानी सडक़ पर जमा होने की शिकायत पर डीडीपीओ को समस्या का निवारण करवाने के निर्देश दिए। गांव लिसाना में अवैध रूप से रास्ता बनाने की शिकायत पर बीडीपीओ को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव काकोडिय़ा में जोहड़ में नहर का पानी भरवाने को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी को समस्या का हल करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा फैमिली आईडी, पेंशन व पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों का भी प्राथमिकता से निवारण करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार और डीएसपी पवन कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now