Haryana: हरियाणा में नकल कांड पर बड़ा एक्शन, 2 सेंटरों के एग्जाम रद्द

On: April 2, 2026 10:59 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में बोर्ड परीक्षा नकल कांड के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए दो परीक्षा केंद्रों इसराना और डाहर की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। डीसी वीरेंद्र दहिया ने कहा कि इस मामले में सेंटर पर तैनात पुलिस और टीचिंग स्टाफ के खिलाफ भी जांच की जाएगी, जबकि नकल में शामिल छात्रों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

यह फैसला उन वायरल वीडियो के सामने आने के बाद लिया गया, जिनमें कथित तौर पर पुलिसकर्मी और सेंटर सुपरिटेंडेंट खुद छात्रों को नकल कराते नजर आए। वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल और सुपरिटेंडेंट खुलेआम परीक्षा के दौरान सहायता करते दिख रहे हैं, जिससे पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि परीक्षा केंद्रों पर लगे CCTV कैमरों को जानबूझकर बंद कर दिया जाता था ताकि नकल करवाई जा सके। RAF की जांच के अनुसार, फ्लाइंग टीम के निरीक्षण के दौरान कैमरे चालू कर दिए जाते थे, लेकिन उनके जाते ही फिर से बंद कर दिए जाते थे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

बायोरिमेडिएशन पायलट परियोजना के उद्घाटन के साथ मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) परियोजना का करेंगे शिलान्यास*

Chief Secretary Directs Departments to Speed Up Right-to-Business, Land Use and Industrial Reforms

1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा बन सकेंगे मतदाता

आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर : अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल

उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों से योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम में भाग लेने का किया आह्वान