Last Updated:
हरियाणा के नूंह जिले में एक महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में एक मौलवी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. पीड़िता बच्चे का इलाज करवाने के लिए मौलवी के पास गई थी और इस दौरान आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और कई दिन तक यौन शोषण किया.
हरियाणा के नूंह जिले में एक महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में एक मौलवी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. (सांकेतिक तस्वीर)
नूंह.हरियाणा के नूंह जिले में एक महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में एक मौलवी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पीड़िता की शिकायत के अनुसार, वह अपने बच्चे के इलाज के लिए पलवल जिले के मठेपुर गांव में एक मौलवी के पास गई थी.
पीड़िता ने आरोप लगाया कि मौलवी ने कहा कि उसके बच्चे पर ‘बुरी आत्मा’ का साया है और अगले दिन इलाज के लिए उसे नूंह जिले के तावड़ू क्षेत्र के खोरी गांव स्थित अपने ठिकाने पर आने को कहा. महिला के अनुसार, वहां पहुंचने पर उसे बताया गया कि इलाज सूर्यास्त के बाद होगा. इस दौरान उसे एक पेय पदार्थ पिलाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई.पीड़िता का आरोप है कि होश आने पर उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया, जहां मौलवी और अन्य आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.
शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने उसके बच्चे की हत्या की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया. महिला ने बताया कि बाद में उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया, उसका मोबाइल सिम कार्ड नष्ट कर दिया गया और परिवार से संपर्क नहीं करने दिया गया. पीड़िता ने बताया कि 23 जून की रात वह अपने बच्चे के साथ आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रही और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी.महिला ने आरोप लगाया, ‘आरोपियों ने मेरी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिए और लगातार मुझे धमकाते रहे.’ शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सदर तावड़ू थाना के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें











