Haryana Crime News: यमुनानगर में दिनदहाड़े मर्डर, जिम के बाहर फाइनेंसर को गोलियों से भूना, बाइक सवार बदमाश फरार | यमुनानगर

On: September 4, 2026 9:29 AM
Follow Us:

Yamunanagar financier Harbhajan Singh murder latest news, Harbhajan Singh shot dead outside gym Yamunanagar, Yamunanagar Model Town murder case, bike borne attackers shoot financier in Haryana, यमुनानगर फाइनेंसर हरभजन सिंह हत्या, यमुनानगर जिम के बाहर गोलीकांड, मॉडल टाउन यमुनानगर मर्डर
हरियाणा के यमुनानगर में जिम से बाहर निकलते वक्त एक फाइनेंसर की हत्या का मामला सामने आया है।

Yamunanagar Murder Case: हरियाणा के यमुनानगर में गुरुवार सुबह सनसनीखेज हत्या की वारदात से पूरे शहर में दहशत फैल गई। मॉडल टाउन इलाके में जिम से बाहर निकलते ही फाइनेंस और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े हरभजन सिंह को बाइक सवार हमलावरों ने गोलियों से भून दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हरभजन सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरभजन सिंह रोज की तरह गुरुवार को भी मॉडल टाउन स्थित जिम पहुंचे थे। करीब सुबह 7:50 बजे जब वह जिम से बाहर निकले, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

हमलावरों की ओर से 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हमले में हरभजन सिंह को सिर के आसपास गोली लगी। गोली लगने के बाद हरभजन सिंह को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर किस दिशा से आए थे और वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुए।

SP कमलदीप गोयल भी मौके पर पहुंचे

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल भी पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के इलाके का निरीक्षण किया और वारदात से जुड़े सुराग जुटाने शुरू किए। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में लगाई गई हैं। घटनास्थल और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में इस्तेमाल बाइक किस रास्ते से आई और हत्या के बाद आरोपी किस दिशा में भागे।

पॉश इलाके में वारदात से सुरक्षा पर सवाल

मॉडल टाउन यमुनानगर का प्रमुख और व्यस्त इलाका माना जाता है। जिस समय वारदात हुई, उस वक्त सुबह की गतिविधियां शुरू हो चुकी थीं। इसके बावजूद बाइक सवार हमलावरों द्वारा जिम के बाहर गोलीबारी कर फरार हो जाने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। गंभीर बात यह है कि घटनास्थल SP आवास से कुछ ही दूरी पर है। ऐसे में सुबह के समय हुई इस हत्या ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हरभजन सिंह फाइनेंस और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े हुए थे और प्रेम नगर कॉलोनी में रहते थे। वह नियमित रूप से जिम जाते थे। गुरुवार सुबह भी वह इसी दिनचर्या के तहत जिम पहुंचे थे, लेकिन बाहर निकलते ही हमलावरों ने उन्हें निशाना बना दिया।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Police Transfer: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 IPS समेत 30 अफसरों के तबादले, कई जिलों को मिले नए SP | Haryana

जन्माष्टमी पर फरीदाबाद से जाना है मथुरा-वृंदावन, तो यहां जानें बस रूट, किराया और समय

गुरुग्राम में 10 साल से क्यों शिफ्ट नहीं हो पाया खेड़की दौला टोल प्लाजा, अब पचगांव के पास कुकडोला में बनेगा, 20 करोड़ होंगे खर्च

सिर्फ 250 रुपये से शुरू और डिजाइन ऐसा कि नजर न हटे.. अंबाला में जन्माष्टमी से पहले छाया केक का नया ट्रेंड

हरियाणा के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक में भिड़ंत, 3 मजदूरों की मौत, 9 घायल, पांच को पीजीआई रेफर किया

‘जो ब्रोशर में दिखाया है, वही बनाकर दो’: सुप्रीम कोर्ट की बिल्डरों को चेतावनी, घर खरीदारों से खिलवाड़ नहीं