Haryana Group-C Recruitment 2026: हरियाणा में ग्रुप-C भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, आवेदन करने से पहले जान लें ये सब

On: February 6, 2026 3:40 PM
Follow Us:
Haryana Group-C Recruitment 2026

Haryana Group-C Recruitment 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-C भर्ती 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती पहले 2 फरवरी से शुरू होनी थी, लेकिन आवेदन तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था। अब आयोग ने साफ कर दिया है कि 1 जनवरी 2026 तक CET क्वालिफाई कर चुके सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।

हरियाणा ग्रुप-C भर्ती 2026 के तहत विज्ञापन संख्या 02/2026 के माध्यम से कुल 3112 पदों को भरा जाएगा। ऐसे में लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।

आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने 01.01.2026 तक ग्रुप-C CET पास कर लिया है, उन्हें अपने CET रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को HSSC के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर स्क्रीन के दाईं ओर दिए गए “New Candidate” विकल्प पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवार के उसी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा, जो CET रजिस्ट्रेशन के समय दर्ज किया गया था।

वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही भर्ती विज्ञापन 01/2026 के तहत रजिस्ट्रेशन कर लिया है, उन्हें “Registered Candidate” विकल्प पर क्लिक कर लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना आवेदन देख सकते हैं या नया आवेदन पूरा कर सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को पासवर्ड याद नहीं है तो “Forget Your Password” लिंक के जरिए पासवर्ड रीसेट करने की सुविधा भी दी गई है।

HSSC ने उम्मीदवारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सावधानी से भरें, क्योंकि आवेदन सबमिट होने के बाद किसी भी तरह का सुधार करने का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। साथ ही अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

ग्रुप-C भर्ती के माध्यम से हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में क्लर्क, असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर इंजीनियर, लैब असिस्टेंट, फील्ड स्टाफ सहित टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती हजारों युवाओं को सरकारी सेवा में आने का मौका देगी।

गौरतलब है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग राज्य सरकार का एक संवैधानिक निकाय है, जिसका गठन ग्रुप-C और ग्रुप-D पदों पर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। आयोग के जरिए हर साल हजारों पदों पर भर्तियां की जाती हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now