Haryana News: CM सैनी ने शुरू किया HIV/AIDS जागरूकता अभियान, युवाओं से की खास अपील

On: August 12, 2026 7:30 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HIV/AIDS जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में सही जानकारी पहुंचाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन युवाओं के योगदान और उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि आज से राष्ट्रव्यापी Intensified Information Education and Communication Campaign 3.0 शुरू किया जा रहा है, जो आगामी 12 अक्टूबर तक चलेगा।

हरियाणा में करीब 60 हजार लोग HIV के साथ जी रहे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान में हरियाणा में लगभग 60 हजार लोग HIV के साथ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 की तुलना में राज्य में नए HIV संक्रमणों में करीब 25 प्रतिशत और AIDS से होने वाली मौतों में लगभग 80 प्रतिशत की कमी आई है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में HIV निदान का स्तर 71.9 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 93.01 प्रतिशत हो गया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, देश के 15 सुरक्षित जिलों में से दो जिले कुरुक्षेत्र और कैथल हरियाणा के हैं। वहीं पंचकूला, यमुनानगर और भिवानी सक्षम श्रेणी तक पहुंच चुके हैं।

95:95:99 लक्ष्य की ओर बढ़ रहा हरियाणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा 95:95:99 के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जुलाई 2026 तक अनुमानित HIV संक्रमित लोगों में से 93.01 प्रतिशत की पहचान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में जांच से लेकर उपचार तक मजबूत सेवा श्रृंखला तैयार की गई है।

राज्य में वर्तमान में 105 परामर्श एवं जांच केंद्र, 29 ART और लिंक ART केंद्र, 41 लक्षित हस्तक्षेप परियोजनाएं और 15 ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी केंद्र काम कर रहे हैं। बीते वर्ष करीब 8 लाख लोगों की निशुल्क HIV जांच की गई, जबकि उच्च जोखिम और ब्रिज आबादी के करीब 1 लाख 89 हजार लोगों तक सेवाएं पहुंचाई गईं।

युवाओं से 10 लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने की अपील

मुख्यमंत्री ने युवाओं से HIV/AIDS के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील करते हुए कहा कि हर जागरूक युवा कम से कम 10 अन्य लोगों तक HIV से जुड़े सही तथ्य पहुंचाने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि HIV के खिलाफ अभी तक कोई प्रभावी टीका उपलब्ध नहीं है और ऐसे में शिक्षा, जागरूकता और जिम्मेदार व्यवहार ही बचाव का सबसे प्रभावी कवच है।

HIV संक्रमित लोगों को हर महीने 2,250 रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार HIV के साथ जीवन जी रहे लोगों को 2,250 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता दे रही है। वर्ष 2021 से अब तक इस योजना के तहत 82 करोड़ 84 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। चालू वर्ष के लिए भी 28 करोड़ 53 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश के उन पांच जिलों में भी ART केंद्र स्थापित करने के लिए समयबद्ध और ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए, जहां अभी ART केंद्र उपलब्ध नहीं हैं।

खेलों में हरियाणा के युवाओं की उपलब्धियों का किया जिक्र

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा के युवाओं ने खेल, प्रतियोगी परीक्षाओं, सेना, विज्ञान, कला और संस्कृति सहित हर क्षेत्र में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हरियाणा के खिलाड़ियों ने भारत का गौरव बढ़ाया है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में अवसर, खेल अकादमियां, खेल नर्सरी, प्रशिक्षण सुविधाएं और आधुनिक खेल ढांचा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में खेल विभाग का बजट बढ़ाकर 668 करोड़ 42 लाख रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश के लिए 7 गोल्ड मेडल जीते, जिनमें से 5 पदक बेटियों ने हासिल किए।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: दुष्यंत चौटाला का BJP सरकार पर हमला, SIR, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा में बाजरा उत्पादक किसानों की हुई बल्ले बल्ले, प्रति क्विंटल 2900 रुपये का होगा भुगतान, सीएम सैनी ने किया ऐलान

Haryana News: हरियाणा के शिक्षकों व HTET को लेकर शिक्षा विभाग सख्त, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए कड़े निर्देश

Haryana News: हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, PRT अध्यापकों के स्थायी जिला आवंटन आदेश लागू करने के सख्त निर्देश, 28 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के इलाज के बिलों की होगी जांच, अब सरकार ने दिखाई सख्ती

Haryana News: गुरुग्राम-झज्जर रोड पर दर्दनाक हादसा, CISF इंस्पेक्टर समेत 3 की मौत