Haryana News: GST कलेक्शन में हरियाणा बना अब्बल, वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुआ बंपर कलेक्शन

On: August 3, 2026 1:58 PM
Follow Us:

Haryana News: वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में हरियाणा ने झंडे गाड़ दिए हैं। हरियाणा ने देशभर में सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन किया है। मजबूत औद्योगिक विकास, ऑटोमोबाइल सेक्टर, बड़े-बड़े आईटी हब औ कड़े टैक्स अनुपालन के दम पर हरियाणा ने ये मुकाम हासलि किया है।

सरकार के बयान के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स की हालिया रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2026 में हरियाणा का पोस्ट सेटलेमेट कलेक्शन 5135 करोड़ रहा। पिछले साल के मुकाबले 28 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

हरियाणा में कितना SGST कलेक्शन  

इसके अलावा वित्त वर्ष 2026 के शुरुआती चार महीनों में हरियाणा का पोस्ट सेटलमेंट SGST  कलेक्शन 19680 करोड़ रुपए रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष पहली तिमाही में 15055 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था। बयान में आगे कहा गया है कि जुलाई 2026 के दौरान सभी राज्यों में कुल GST रेवेन्यू में भी हरियाणा ने 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। SGST  कलेक्शन में यह लगातार तेजी हरियाणा के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और रेवेन्यू जुटाने की दिशा में राज्य सरकार के केंद्रित नजरिए को दिखाती है।        

सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा सवाल 86933 Also read: Haryana News: ‘पंजाब के CM बताएं कितनी घोषणाएं पूरी हुई’, सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा सवाल

स्टेट इकोनॉमी देश के लिए कितनी मजबूत

दरअसल, SGST की कमाई स्टेट के हिस्से में जाता है। जितनी ज्यादा कमाई होगी, राज्य की अर्थव्यवस्था उतनी मजबूत होगी। जैसे एक्सप्रेसवे, सड़क, मेट्रो, औद्योगिक गलियारे के निर्माण के लिए राज्य सरकार के पास पर्याप्त फंड उपलब्ध होगा। साथ ही मजबूत रेवेन्यू मिलने से राज्य को अपना राजकोषीय घाटा तय सीमा के भीतर रखने में मदद मिलेगी।  
 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now