Haryana news : हुक्के का शौक बन सकता है नशे की लत, युवाओं को रहना होगा सतर्क : राहुल शर्मा

On: June 20, 2026 11:50 AM
Follow Us:

Haryana news : नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत गांव कुतुबपुर में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, जिला समाज कल्याण विभाग एवं आरोग्य भारती के सहयोग से किया गया। इसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

639175509398986573 Also read: Haryana news : हरियाणा में किसान की फसल बिक्री से किया इन्कार, अनाज मंडी आढती एसोसिएशन के प्रधान का लाईसेंस हुआ कैंसिल

नशा मुक्त मित्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता राहुल शर्मा ने कहा कि नशा छोटा नाम जरूर है, लेकिन इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को लंबे समय तक प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हुक्के का चलन अधिक है और कई युवा केवल शौक या दोस्तों की संगत में इसकी शुरुआत कर देते हैं। यही आदत आगे चलकर गंभीर नशे की लत का रूप ले सकती है। राहुल शर्मा ने बताया कि हुक्का और तंबाकू का सेवन कैंसर, फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों, आंखों की समस्याओं तथा अन्य कई गंभीर स्वास्थ्य परेशानियों का कारण बनता है। कम उम्र में नशे की शुरुआत युवाओं को अन्य नशीले पदार्थों की ओर भी आकर्षित कर सकती है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने मित्रों व परिवार के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान की जानकारी देते हुए युवाओं को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई।

9k=

इस अवसर पर अनिल कसाना, दिनेश सैनी, सुमित कसाना, अंकित मुंजर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

2Q==

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now