Aaj Ka Mausam: आंधी-बारिश से थमेगी गर्मी, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत 21 राज्यों में अलर्ट जारी; पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा

On: June 17, 2026 8:14 AM
Follow Us:

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज पूरे उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार सहित कुल 21 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तेज आंधी और हवाओं की संभावना जताई है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का भी खतरा है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, आज 17 जून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार है।

दिल्ली में आज होगी बारिश

IMD ने बताया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज आंधी और हवा भी चलेगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

639172236875422274 Also read: तमिलनाडु सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान, 75,000 रुपये तक ऋण माफी की घोषणा

अन्य राज्यों का मौसम

 पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई हिस्सों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। गरज-चमक के साथ तेज आंधी-हवाओं और बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा बिहार में मॉनसून की गति बढ़ रही है। 60-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान-आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। आंधी-तूफान और तेज बौछारें गर्मी से राहत दिलाएंगी।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा

दूसरी तरफ, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। IMD के अनुसार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से भूस्खलन, मलबा गिरने और सड़कें अवरुद्ध होने का खतरा है। अगले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now