Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

On: July 30, 2026 2:00 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के मोहननगर नजदीक टेलीफोन एक्सचेंज के सामने आज एक चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया, ड्राइवर ने किसी तरह गाड़ी से निकल कर अपनी जान बचाई, आग लगने के कारण सड़क पर दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। कार में लगी आग को देख आस पास के दुकानदारों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका, कुछ समय बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी ने पहुंच आग पर काबू पाया।

आग लगने से गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया, इंजन भी पूरी तरह जल हुआ दिखाई दिया यह तक की गाड़ी का फ्रंट ग्लास तोड़ कर अंदर लगी आग को बुझाया गया। दमकल विभाग के फायर इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उन्हें आग की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया गया है, उन्हें बताया कि कार को काफी नुकसान पहुंचा है लेकिन गनीमत रही कि ड्राइवर की जान बच गई।

हरियाणा के धारूहेड़ा में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट 86867 Also read: Haryana News: हरियाणा के धारूहेड़ा में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे; 2 की हालत गंभीर

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now