Bahadurgarh Road Accident: हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां शनिवार देर रात करीब 12 बजे नाहरा-नाहरी रोड स्थित रेलवे फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बिजली विभाग में ठेके पर कार्यरत एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। बता दें, मृतक मनोज कुमार (39) पुत्र जसवंत सिंह, खरखौदा (सोनीपत) का रहने वाला बताया जा रहा है।
कहां-कैसे हुआ हादसा?
दरअसल, मनोज कुमार बहादुरगढ़ में बिजली विभाग के अंतर्गत इम्पीरियल कंपनी के तहत ठेके पर काम कर रहे थे। इसी क्रम में शनिवार रात वे अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर HR-79E-1638) से ड्यूटी पर जा रहे थे। लेकिन तभी अचानक फ्लाईओवर पर उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
हादसे के बारे में पता चलते ही आसपास के लोग मदद के लिए आए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से बिजली विभाग के कर्मचारी मनोज कुमार की मौत हो गई। जबकि कार चालक की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। तो वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरु की। इस मामले में पुलिस ने बताया कि उनकी टीम हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।









