हरियाणा रोडवेज ने कर दिया कमाल, अब कई जिलों से सीधी बिहार के लिए शुरु हुई बस सेवा

On: January 23, 2026 5:11 PM
Follow Us:
हरियाणा रोडवेज ने कर दिया कमाल, अब कई जिलों से सीधी बिहार के लिए शुरु हुई बस सेवा

बिहार से हरियाणा में आकर काम कर रहे लाखों श्रमिकों और कामगारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब त्योहारों और अन्य विशेष मौकों पर अपने घर बिहार जाने के लिए उन्हें ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। छठ पूजा की तर्ज पर हरियाणा के विभिन्न शहरों से बिहार के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

इसके लिए बिहार परिवहन विभाग ने हरियाणा परिवहन विभाग से औपचारिक रूप से संपर्क साधा है। फिलहाल हरियाणा से बिहार के लिए कोई नियमित बस सेवा नहीं है, जिस कारण बिहार के लोगों को ट्रेन या फिर दिल्ली से चलने वाली बसों का सहारा लेना पड़ता है। इससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं।

बीते छठ पूजा के दौरान पहली बार हरियाणा से बिहार के लिए विशेष बसें चलाई गई थीं। यह प्रयोग सफल रहा था और यात्रियों की संख्या भी काफी अच्छी रही। ट्रायल सफल होने के बाद अब एक बार फिर से हरियाणा के उन शहरों से बसें चलाने की योजना बनाई जा रही है, जहां बिहार के लोगों की आबादी अधिक है।

जानकारी के अनुसार सबसे पहले गुरुग्राम से बिहार के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। गुरुग्राम और इसके आसपास के जिलों में बड़ी संख्या में बिहार के लोग उद्योगों, निर्माण कार्य और निजी कंपनियों में काम करते हैं। गुरुग्राम से शुरुआत के बाद हालात और मांग को देखते हुए अन्य शहरों से भी बस सेवाएं शुरू की जा सकती हैं।

उधर, हरियाणा में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया जा रहा है। हरियाणा के नौ शहरों में मार्च महीने तक इलेक्ट्रिक बसें पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए हरियाणा परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। परिवहन विभाग के महानिदेशक प्रदीप कुमार ने बताया कि अगली परचेज कमेटी की बैठक में बस खरीद का प्रस्ताव रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद इलेक्ट्रिक बसें डिपो में पहुंचा दी जाएंगी।

फिलहाल इन नौ शहरों में ट्रायल के तौर पर सिर्फ पांच-पांच इलेक्ट्रिक बसें भेजी गई थीं, जबकि अब इन शहरों में 50-50 इलेक्ट्रिक बसें भेजने का प्रस्ताव है। इससे न सिर्फ यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

हरियाणा से बिहार के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से त्योहारों के दौरान प्रवासी कामगारों की परेशानियां काफी हद तक कम होंगी और उन्हें सुरक्षित व सुलभ यात्रा का विकल्प मिलेगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में एक साथ 3 पुलिस कर्मी निलंबित, शराब को करना था नष्ट लेकिन बाहरी व्यक्तियों की मदद से उसे बाजार में बेच दिया

सोनीपत के खरखौदा में महिला पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, रोहतक ACB की बड़ी कार्रवाई

Haryana Railway News, Rohtak Meham Hansi Rail Line, Hisar Railway Update, Superfast Train Haryana, Indian Railways News, Hisar to Delhi Train, Indore Delhi Superfast Train, Haryana Rail Connectivity,हरियाणा

हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोहतक-महम-हांसी रेल ट्रैक पर पहली बार दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इन कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, समान सैलरी देने का आदेश, 6% ब्याज सहित मिलेगा बकाया वेतन

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई, पहले रोकी गई थी 37 हजार लोगों की पेंशन, जाने क्या है वजह?