Haryana Weather Update 2026: नए साल पर 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिरी

On: January 1, 2026 7:49 AM
Follow Us:

Haryana Weather Update 2026: हरियाणा में साल 2026 का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ हुआ है। पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी और सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार सुबह हरियाणा के अधिकतर जिलों में विजिबिलिटी जीरो से 50 मीटर के बीच दर्ज की गई, जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई।

बुधवार देर रात नए साल के मौके पर हिसार सहित आसपास के कई जिलों में बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड और बढ़ गई। बारिश को गेहूं और सरसों की फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है, वहीं किसानों को पाला जमने की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए 1 जनवरी से प्रदेश के सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।

इन 9 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिन जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की सबसे ज्यादा संभावना जताई गई है, वे हैं—
कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर और पंचकूला।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। राजस्थान से सटे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी समेत कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनने के आसार हैं।

अगले 48 घंटे में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों में हरियाणा में ठंड और बढ़ेगी। बारिश से वातावरण में नमी बढ़ने के कारण सुबह और रात के समय घनी धुंध देखने को मिल सकती है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन 3 जनवरी से तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है और प्रदेश में कोल्ड वेव (शीत लहर) चलेगी।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरकार ने 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now