हरियाणा के पलवल में KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 16 लोग घायल, खाटू श्याम से वृंदावन जा रहे थे

On: September 1, 2026 10:15 AM
Follow Us:

पलवल. हरियाणा के पलवल में केएमपी एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है. हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत, 16 घायल लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि आज सुबह तड़के बड़ा यह घटना पेश आई है.

जानकारी के अनुसार, यादवपुर गांव के पास पिकअप वाहन खड़े ट्रक से भिड़ गया और 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. इसमें मृतकों में 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल है. 16 से अधिक घायल श्रद्धालु अस्पताल में भर्ती हैं. एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ा.  बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु यूपी के मैनपुरी जिले के निवासी हैं और गोगामेड़ी और खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे थे. आगे वृंदावन और बरसाना जाने की योजना थी. हादसे की प्रारंभिक वजह चालक को नींद की झपकी मानी जा रही है. हालांकि, जांच के बाद ही हादसे का पता चलेगा. घटना के बाद चालक मौके से फरार है.

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के किशनपुर मुरैया, मकोया, चांदा और आसपास के करीब लोग रक्षाबंधन पर अपने गांवों से विभिन्म धार्मिक स्थालों के दर्शन के लिए निकले थे. सोमवार शाम को राजस्थान के खाटू श्याम, बालाजी के दर्शन के बाद अब ये सभी लोग मथुरा के वृंदावन के लिए जा रहे थे. इस दौरान इनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई.

पिकअप में सवार सुनील, श्वेता यादव, सुधा, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा, गोरा देवी और रेखा हादसे में घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, विजय सिंह, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी और महेश की हादसे में मौत हो गई. इसके अलावा, महिला सुधा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद ट्रक और पिकअप के दोनों चालक फरार बताए जा रहे हैं.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now