Last Updated:
Ankit Baliyan Shooter Encounter: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित हत्याकांड के दोनों शार्प शूटर मोहित और सुमित सोनीपत के थे. पुलिस एनकाउंटर में दोनों मारे गए. मोहित 6 महीने से लापता था, परिवार को मौत की खबर से गहरा सदमा लगा. बहन, भाई और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. मोहित की मां, बहन और छोटा भाई अब अपने मामा के पास रहते हैं.
सोनीपत. उत्तर प्रदेश के शामली में हुए हरियाणवी सिंगर अंकित हत्याकांड में एनकाउंटर किए गए दोनों शार्प शूटर सोनीपत के रहने वाले हैं.गोगी गैंग का शार्प शूटर मोहित सोनीपत के गांव बेयापुर खुर्द का निवासी था औऱ हाल ही में सुर्खियों में आया है. परिवार को कोई जानकारी नहीं थी और 6 महीने से लापता था, मौत की खबर सुनने के बाद मोहित की मां बेसुध हो गई और परिवार का रो रो कर बुरा हाल है.
जानकारी के अनुसार अंकित बालियान की हत्या के बाद दोनों शूटर बागपत के रास्ते लोनी से फरार हो रहे थे और दोनों की सुबह औद्योगिक क्षेत्र के पास सोनीपत जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने दोनों को घेर लिया और जब पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग कर दी, जहां दोनों घायल हो गए और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी. मृतक मोहित और सुमित दोनों सोनीपत के रहने वाले हैं.
मोहित का परिवार पहले किराए के मकान में रहता था, लेकिन पिछले 6 महीने से उसकी मां, भाई और बहन अपने मामा के पास रह रहे हैं.मोहित 6 महीने पहले घर से लापता हो गया था और उसकी मां उसे बेदखल कर चुकी थी. नौवीं कक्षा के बाद ही मोहित ने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था. वह पहले दोस्तों के साथ हुए झगड़े के मामले में जेल गया था. पैरोल पर वापस आने के बाद उसने बेयापुर खुर्द छोड़ दिया था.
गौर तलब है कि हरियाणवी सिंगर अंकित बाल्यान की हत्या के मामले में भी मोहित का नाम सामने आया था, हालांकि उसके परिवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. मोहित की मां ने बताया कि मोहित बार-बार सुधरने की बात कहता था, लेकिन उसके आसपास के दोस्त उसे सुधरने नहीं दे रहे थे.मोहित की घरवालों से आखिरी बातचीत 6 महीने पहले हुई थी, जिसके बाद परिवार को उसकी कोई खबर नहीं थी. यूपी पुलिस ने उसे कब पकड़ा और कब उसका एनकाउंटर किया, इस बारे में भी परिवार को कोई जानकारी नहीं थी.मोहित की मौत की खबर सुनकर उसकी मां बेसुध हो गई और उसकी बहन, भाई और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. मोहित की मां, बहन और छोटा भाई अब अपने मामा के पास रहते हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें











