हाथ की रेखाओं में छिपे हैं राहु-केतु? ज्योतिषाचार्य से जानिए पता करने की ट्रिक – News18 हिंदी

On: August 31, 2026 1:53 AM
Follow Us:

होमवीडियोधर्म

हाथ की रेखाओं में छिपे हैं राहु-केतु? ज्योतिषाचार्य से जानिए पता करने की ट्रिक

X

title=

हाथ की रेखाओं में छिपे हैं राहु-केतु? ज्योतिषाचार्य से जानिए पता करने की ट्रिक

 

arw img

Palmistry Tips : हाथ की रेखाएं देखकर भविष्य जानने की परंपरा सदियों पुरानी है. ज्यादातर लोग जीवन रेखा, भाग्य रेखा या विवाह रेखा के बारे में जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होता है कि हथेली में राहु, केतु और शनि से जुड़े पर्वत भी माने जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन स्थानों की स्थिति व्यक्ति के स्वभाव, स्वास्थ्य, करियर और जीवन में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताते हैं. लोकल 18 से फरीदाबाद के ज्योतिषाचार्य पंडित उमाचंद मिश्रा बताते हैं कि हथेली के किनारे, मणिबंध के पास का हिस्सा केतु पर्वत माना जाता है. अगर यह स्थान दबा हुआ दिखाई देता है तो व्यक्ति को बार-बार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. घुटनों में दर्द, पैरों में तकलीफ, पेट से जुड़ी समस्याएं और अपच जैसी दिक्कतें बनी रह सकती हैं. हथेली के बीच का हिस्सा राहु पर्वत माना जाता है. अगर यह क्षेत्र कमजोर या दबा हुआ हो तो व्यक्ति के कामों में बार-बार देरी हो सकती है. मन भ्रमित रह सकता है, फैसले लेने में कठिनाई आ सकती है और कई बार मेहनत के बाद भी सफलता देर से मिलती है. दर्शन के रूप में देखें और अपने कर्मों पर सबसे ज्यादा ध्यान दें.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now