Last Updated:
Gurugram News: गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-3 में रविवार को एक मकान की दूसरी मंजिल की बालकनी गिर गई और इससे पहली मंजिल और भूतल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में मकान मालिक और ठेकेदार घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Gurugram News: मकान मालिक कन्हैया यादव और मरम्मत कार्य कर रहे एक निजी ठेकेदार को गंभीर चोटें आई हैं.
गुरुग्राम. गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-3 में रविवार को एक मकान की दूसरी मंजिल का छज्जा गिरने से पहली मंजिल और भूतल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
इस हादसे में मकान मालिक कन्हैया यादव और मरम्मत कार्य कर रहे एक निजी ठेकेदार को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस के अनुसार, जिस बी-1 ब्लॉक में यह घटना हुई, वहां के मकान कम से कम तीन दशक पुराने हैं.पुलिस ने बताया कि दूसरी मंजिल के छज्जे में पहले से ही दरारें थीं.
पुलिस के मुताबिक, मकान मालिक ने मरम्मत कार्य के लिए एक निजी ठेकेदार को बुलाया था और काम चल ही रहा था कि तभी दोनों लोग छज्जा गिरने से मलबे में दब गये. यादव और ठेकेदार का अस्पताल में इलाज जारी है. दोनों क्षेत्रों के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि पुराने छज्जों की स्थिति को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई थी.उन्होंने बताया, “छतों पर पानी जमा होने और सीलन के कारण इमारतों की मजबूती प्रभावित होती है. निवासियों को अपने मकानों की जांच कराकर समय पर मरम्मत करानी चाहिए.”
मरीज रामाशीष को 13 अगस्त 2026 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
पहले भी गिर चुकी है बालकनी
गौर रहे कि इस दौरान 9 जुलाई को गुरुग्राम के सेक्टर-37D स्थित लग्जरी सोसाइटी इम्पीरिया एस्फेरा फेज-2 के टावर-ई (दूसरी मंजिल) की बालकनी का कंक्रीट और लेंटर का हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर गया था. हालांकि, घटना के समय नीचे से गुजर रही स्कूली बच्चियां बाल-बाल बच गईं थी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें













