हाथी, कछुआ, गरुड़…ये मूर्तियां बढ़ देंगी घर की खुशहाली, पंडित जी से जानिए कहां रखें – News18 हिंदी

On: August 30, 2026 9:50 PM
Follow Us:

होमवीडियोधर्म

हाथी, कछुआ, गरुड़…ये मूर्तियां बढ़ देंगी घर की खुशहाली, जानिए कहां रखें

X

title=

हाथी, कछुआ, गरुड़…ये मूर्तियां बढ़ देंगी घर की खुशहाली, जानिए कहां रखें

 

arw img

Vastu tips for prosperity : घर केवल रहने की जगह नहीं होती, बल्कि वहीं से परिवार की खुशहाली, मानसिक शांति और तरक्की की नींव भी पड़ती है. कई बार किसी घर या ऑफिस में प्रवेश करते ही मन को सुकून मिलता है, जबकि कुछ स्थानों पर बिना किसी स्पष्ट कारण के बेचैनी महसूस होने लगती है. वास्तु शास्त्र में इसे उस स्थान की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. लोकल 18 से अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी बताते हैं कि वास्तु में कुछ ऐसी दिव्य मूर्तियों का महत्व बताया गया है, जिन्हें सही स्थान और श्रद्धा के साथ रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. घर के मुख्य प्रवेश द्वार के भीतर या घर के किसी उपयुक्त स्थान पर सफेद हाथी की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है. हाथी को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसकी उपस्थिति घर में शुभता और समृद्धि का संकेत देती है. भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ की मूर्ति को घर के मुख्य द्वार या उचित स्थान पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा को दूर होती है. वास्तु शास्त्र में कछुए की मूर्ति को भी अत्यंत शुभ माना गया है. कछुआ भगवान विष्णु के कूर्म अवतार का प्रतीक है, इसलिए इसे घर या कार्यस्थल पर रखने से वास्तु दोषों का प्रभाव कम होता है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हांसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, बेटी घायल तो वहीं छोटा बेटा लापता

‘बच्चे अकेले बाहर निकलने से घबराते हैं’, फरीदाबाद के साहूपुरा में कुत्तों का ऐसा आतंक, 2 साल से जीना मुहाल

गुरुग्राम में कबड्डी खिलाड़ी ने लेडी बाइकर का पीछा किया, फिर रोकने की कोशिश…जब सिया नहीं रुकी तो मारी टक्कर, ये है कार का नंबर HR30Y4949

आम जनता तो छोड़िए… सरकारी विभाग को भी मिला प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की नोटिस, बकायादारों पर कार्रवाई

Faridabad News : धान-गेहूं छोड़ एक एकड़ में लगाया ऐसा बाग, फरीदाबाद के मुकेश हर पेड़ से छप रहे नोट

चेहरा नहीं दिखाऊंगी पर छोडूंगी नहीं, गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में बाइकर सिया कराया FIR, गाड़ी नंबर से खोजेगी पुलिस